पर्यावरण अध्ययन अभ्यास प्रश्न-3 वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु कक्षा – 5 

वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु

अभ्यास प्रश्न पत्र-3 कक्षा – 5 

विषय – पर्यावरण अध्ययन 

 

निर्देश सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

(खण्ड-अ)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(i) मच्छरों को कैसे पता चलता है, कि हम कहाँ है?

(अ) हमारी आवाज से

(ब) हमारे शरीर की गंध व गर्मी से

(स) हमारे चलने की आहट से 

(द) हमारे भोजन करने से

 

(ii) हम सब का साँझा बैंक कहा जाता है –

(अ) जंगल को

(ब) जानवरों को

(स) दुकान को

(द) खेतों को

 

(iii) किस खाद्य पदार्थ के समूह को खाने में चट-पटा और खट्टे-मीठे स्वाद का अनुभव होगा –

(अ) पपीता, केला, चीकू

(ब) गुड़, चीनी, शहद

(स) ब्रेड, रोटी, पुड़ी

(द) चटनी, जीरा पानी, सॉस

 

(iv) खून में हीमोग्लोविन की कमी से होने वाला रोग है-

(अ) मलेरिया

(ब) अनीमिया

(स) डेंगू

(द) पोलियो

 

(खण्ड-ब)

प्रश्न 2. वस्तुनिष्ठ प्रश्न-रिक्त स्थान भरिए –

(i) आपकी माँ के भाई से आपका ……………….का रिश्ता है।

(ii) प्राचीन किले के नक्शे में दिया संकेत चिह्न ……………. को दर्शाता है। 

(iii) आदिवासी समुदाय मूलतः जीवन यापन के लिए ……………………उत्पादो पर निर्भर रहते है।

(iv) पृथ्वी हर चीज को अपनी …………………….शक्ति के कारण खींचती है।

 

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 3. सूखी लौकी का उपयोग करके वाद्ययंत्र (बाजे) बनाये जाते है, किन्ही तीन के नाम लिखो ।

प्रश्न 4. सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष स्पेसशिप में भूख लगने पर खाने के उड़ते हुए पैकटो को पकड़कर खाना पड़ता था, ऐसा क्यों?

प्रश्न 5. चित्र को ध्यान से देखकर बताईए कि कौन क्या काम कर रहे हैं? (कोई तीन)

प्रश्न 6. तालिका को पूर्ण कीजिए –

उपयोग खनिज का नाम
इमारतें बनाने में …………………………………………
कांच काटने में, आभूषण में …………………………………………
बिजली के तार बनाने में …………………………………………

7. आपको मुसीबत या किसी आपदा के समय इनकी जरूरत पड़ सकती है। इनके कार्य एवं फोन नम्बर लिखें –

संस्था का नाम कार्य फोन नं.
दमकल केन्द्र
 नजदीकी अस्पताल
 पुलिस थाना

 

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)

प्रश्न 8. दी गई कविता को ध्यान से पढ़कर उत्तर दो –

लोहे का भारी जहाज है

सदा तैरता पानी में,

सुई हल्की फिर भी डूबी,

वहती नहीं रवानी में।

(i) भारी जहाज पानी में क्यों तैरता है?

(ii) सुई हल्की फिर भी क्यों डूब जाती है?

प्रश्न 9. ऊँचाई पर चढ़ने पर आप अपने शरीर में कौन-कौन से परिवर्तन महसूस करते हैं?

प्रश्न 10. किसी संग्रहालय से क्या-क्या जानकारियाँ प्राप्त होती है?

प्रश्न 11. शीशे के सामने साँस छोड़ने पर शीशे पर धुँधलापन आने का कारण क्या है?

प्रश्न 12. अच्छा खेल खेलने के लिए टीम को कैसे तैयार करना चाहिए? (कोई पाँच बिन्दु)

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 7 अंक)

प्रश्न 13. (अ) सड़क पर वाहन चलाते समय इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है क्यों?

क्या करना चाहिए? क्यों 
(i) बत्ती पर गाड़ी का इंजन बंद कर देना।
(ii) मोबाइल पर बातें ना करना।
(iii) लाल बत्ती पर गाड़ी रोक देना।
(iv) हेलमेट का उपयोग करना।
(v) कार में सीट बेल्ट का उपयोग करना।

(ब) ईंधन बचत के लिए किन सामूहिक वाहन को उपयोग में लाया जा सकता है? लिखें। 

अथवा

आपने यात्रा में इन वाहनों को देखा होगा, उनके नाम लिखिए –

(अ)

(i) पेट्रोल से चलने वाले वाहन …………………………….

(ii) डीजल से चलने वाले वाहन …………………………….

(iii) ईंधन की बचत वाले वाहन …………………………….

(iv) बिजली से चलने वाले वाहन …………………………….

(v) CNG से चलने वाले वाहन …………………………….

(व) आपको किस वाहन से यात्रा करना अच्छा लगा और क्यों ? 

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *