पर्यावरण अध्ययन अभ्यास प्रश्न-4 वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु कक्षा – 5 

वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु

अभ्यास प्रश्न पत्र-4 कक्षा – 5 

विषय – पर्यावरण अध्ययन 

निर्देश सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

(खण्ड-अ)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

 

(i) मछलियाँ खतरे की चेतावनी एक-दूसरे को किस माध्यम से देती हैं-

(अ) सूंघकर

(व) देखकर

(स) ध्वनितरंगों से

(द) बिजली तरंगों से

 

(ii) बीज से पौधा वनने के लिए एवं इसमें वृद्धि होने के लिए हवा, मिट्टी, पानी के साथ-साथ निम्न में से कौन-सा घटक का होना अनिवार्य है-

(अ) मोमबत्ती का प्रकाश

(व) चन्द्रमा का प्रकाश

(स) सूर्य का प्रकाश

(द) दीपक का प्रकाश

 

(iii) अच्छे स्वास्थ्य की दृष्टि से कौन-सा भोज्य पदार्थ समूह उपयुक्त होगा-

(अ) चिप्स, वर्गर, कुरकुरे

(व) समोसा, कचोड़ी, मगोड़ी

(स) अंकुरित अनाज, दाल-रोटी, सब्जी

(द) पुड़ी, इडली डोसा, पराठा

 

(iv) मच्छरों के काटने से निम्न में से कौन-सा रोग होता है –

(अ) दस्त लगना

(ब) उल्टी होना

(स) सर्दी जुकाम होना

(द) मलेरिया रोग होना

 

(खण्ड-ब)

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(i) पुराने समय में तोप निर्माण के लिए……………….धातु का उपयोग किया जाता था। 

(ii) झूम की खेती भारत के …………………राज्य में होती है।

(iii) अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में पृथ्वी की…………….. शक्ति ना होने के कारण यान में तैरती रहती थी।

(iv) हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर होना चाहिए

 

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 3. जानवरों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए? 

प्रश्न 4. पानी में घुलने वाली तथा न घुलने वाली वस्तुओं की सूची बनाईए –

प्रश्न 5. आपके जिले में कौन-कौन सी खरीफ व रबी की फसलें बोई जाती है?

प्रश्न 6. भूकंप आने पर किनकी मदद की जरूरत पड़ सकती है?

(i) सूंघकर जानना की लोग कहाँ दबे हैं? ………………………………………

(ii) घायलों को अस्पताल पहुँचाना है ………………………………………

(iii) घर उजड़ गए हैं ………………………………………

 

प्रश्न 7. चित्र को देखकर बताईए कौन क्या काम कर रहे हैं। (कोई तीन)

 

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)

प्रश्न 8. मान लीजिए तुम्हें अकेले पहाड़ पर जाना है एवं एक टेंट में रहना है तो आप अपने साथ कौन-कौन सा सामान ले जाऐंगे? 

प्रश्न १. चित्र देखिए और प्रश्न के उत्तर दीजिए-

(i) पानी की बचत कैसे हो रही है?

(ii) पानी की बचत के दूसरे तरीके कौन से हो सकते हैं?

 

प्रश्न 10. दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(i) खेती से जुड़े त्योहार कौन-कौन हैं? ……………………………

(ii) सिंचाई के लिए किन साधनों का उपयोग करते है? ……………………………

(iii) जमीन जोतने के लिए किस उपकरण का उपयोग करते हैं? ……………………………

(iv) बीज बोने के लिए किस उपकरण का उपयोग करते हैं? ……………………………

(v) आपके घर में रोटियाँ किस अनाज से बनायी जाती हैं? ……………………………

 

प्रश्न 11. निम्न के कारण बताओ –

(i) तेज ठंड में सोनू फूंक मारकर अपने हाथ गर्म कर रहा था, क्यों?

(ii) सोनू गर्म सिके आलूओं को फूंक मारकर ठंडा कर रहा था, क्यों?

प्रश्न 12. किसी महिला खिलाड़ी को जानते हो, उनका नाम और उनके बारे में तीन वाक्य लिखों? 

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 7 अंक)

प्रश्न 13. (अ) कौन पहले पचता है? सही उत्तर छांटकर लिखिए-

(i) कच्चा दूध उबला दूध ……………………………..

(ii) उवला अंडा/कच्चा अंडा ……………………………..

(iii) मछली का टुकड़ा/माँस का टुकड़ा ……………………………..

(ब) आपने आज सुबह से ही खूब मसालेदार और चटपटा खाना खाया है। इसके क्या परिणाम हो सकते हैं?

अथवा

(अ) सही खाना खाने के लिए आप क्या चयन करेंगे? 

(i) ब्रेड- बर्गर/रोटी-पराठा ……………………………..

(ii) कोल्डड्रिंक/नीबू की शिंकजी ……………………………..

(iii) समोसा-चिप्स/अंकुरित चना ……………………………..

(व) आपने अपनी कक्षा में किसी मित्र को मोटा-थुलथुला होते देखा है, इसके क्या परिणाम हो सकते हैं?

प्रश्न 14. तालिका का अवलोकन कीजिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

ईंधन सन् 2002 में (एक लीटर की कीमत) सन् 2014 में (एक लीटर की कीमत)
पेट्रोल रू. 29.91 रू. 67.86
डीजल रू.18.91 रू. 58.97

(i) किस ईंधन के मूल्य में अधिक वृद्धि हो रही है

(ii) इन ईंधन को कहाँ प्रयोग में आते देखा है –

(अ) पेट्रोल ……………………………….

(ब) डीजल ………………………………

(iii) ईंधन की वचत के लिए हमें किन वाहनों का उपयोग करना चाहिए?

अथवा

(अ) दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

ईंधन ईंधन का प्रयोग किये जाने वाला वाहन या उपकरण
डीजल
पेटोल
मिट्टी का तेल
LPG
सोलर ऊर्जा

 

(ब) ईंधन बचत के लिए कोई प्रेरणादायक स्लोगन बनाकर उसके बारे में लिखें –

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *