पर्यावरण अध्ययन अभ्यास प्रश्न-2 वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु कक्षा – 5 

वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु

अभ्यास प्रश्न पत्र- 2  कक्षा – 5 

विषय – पर्यावरण अध्ययन 

 

निर्देश सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

(खण्ड-अ)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(i) चील मे शक्ति विशेष रूप से होती है –

(अ) सुनने की

(ब) देखने की

(स) सूंघने की

(द) महसूस करने की

 

(ii) मसाले के रूप मे घर में इस्तेमाल होने वाले बीज है –

(अ) लहसुन

(स) प्याज

(ब) हल्दी

(द) खड़ा धनिया

 

(iii) इनमें से कौन-सी वस्तु अधिक समय तक संरक्षित रहती है –

(अ) दूध की मिठाई

(व) आम का अचार

(स) पकी हुई दाल

(द) रोटी

 

(iv) इनमें से किसका स्वाद कड़वा होता है –

(अ) लौंग

(व) इमली

(स) गुड़

(द) करेला

 

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) जंगल हमारा …………….कहलाता है।

(ii) किले के नक्शे में चिह्न को ……………प्रदर्शित करता है।

(iii) अंतरिक्ष स्पेसशीप में पानी के बुलबुलों का इधर उधर उड़ने का कारण………………… न होना है।

(iv) जमीन हिलने की घटना को…………………. कहते हैं।

 

(खण्ड-ब)

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 3. साँप को किसान का दोस्त क्यों कहा है?

प्रश्न 4. पानी में ना डूबने वाली 3 वस्तुओं के नाम लिखिए?

प्रश्न 5. जहाँ बांध वनता है वहाँ के लोगों को क्या-क्या परेशानी आती है?

प्रश्न 6. अनाज को कीड़ो से बचाने के तीन उपाय लिखिए?

प्रश्न 7. बाबा साहब अंबेडकर क्यो प्रसिद्ध हैं?

 

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)

प्रश्न 8. पर्वतारोही दल में लीडर की क्या-क्या जिम्मेदारियाँ होती हैं? (25)

प्रश्न 9. खेती करना है, आप इन कार्यों के लिए किन उपकरणों की मदद लेंगे-

क्र. कार्य  उपकरण 
1 बीजों की बुआई
2 खेत की जुताई
3 खेत की सिंचाई
4 फसल की कटाई

प्रश्न 10. अपने जिले के पाँच पड़ोसी जिलों के नाम लिखिए?

प्रश्न 11. मुँह से ‘फूं-फूं’ करके फूंकने से क्या-क्या कार्य किये जा सकते है?

प्रश्न 12. किसी खेल में एक टीम को जीतने के लिए क्या-क्या गुण होने चाहिए?

 

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 7 अंक)

प्रश्न 13. मक्खियाँ कौन-कौन सी बीमारियाँ फैलाती हैं? इस प्रकार की बीमारियों से बचने के उपाय लिखिए?

अथवा

दी गई क्लीनिकल विकृत रिपोर्ट को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(i) क्लीनिकल विकृत रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन की मात्रा कितनी है?

(ii) आरती को हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप क्या खाने की सलाह देंगे?

 

प्रश्न 14. चित्र देखकर पहचानिये और इनमे उपयोग किए गए ईंधन का नाम लिखिए –

अथवा

किस उपकरण में यह ईंधन प्रयोग में आता है –

क्रमांक ईंधन उपकरण जिसमें उपयोग होता है
1 पेटोल
2 मिट्टी का तेल
3 डीजल
4 LPG
5 सूर्य ऊर्जा
6 पवन ऊर्जा
7 विजली

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *