MATHS PRACTICE PAPER-1 for Annual Evaluation Class-8

PRACTICE PAPER SAMPLE-1

for Annual Evaluation Class-8

Subject- Maths

Note: All questions are compulsory.

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(i) बहुभुज के बाह्य कोणों के मापों का योग होता है –

(अ) 90°

(ब) 180°

(स) 270°

(द) 360°

(ii) वर्ग 20-30 की निम्न सीमा होगी –

(अ) 10

(ब) 20

(स) 30

(द) 40

(iii) कौन सी संख्या पूर्ण वर्ग नहीं है –

(अ) 49

(ब) 169

(स) 225

(द) 325

(iv) घनाभ में फलकों की संख्या होती हैं – –

(अ) 2

(ब) 4

(स) 6

(द) 8

(v) एक आलेख के बिन्दु (2, 5) में बिन्दु का y निर्देशांक होगा –

(अ) 2

(ब) 3

(स) 5

(द) 7

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(i) किसी वस्तु के अंकित मूल्य में दी जाने वाली छूट को कहते हैं।

(ii) दण्ड आलेख विभिन्न श्रेणियों की हैं। करने के लिए उपयुक्त

(iii) संख्या 49 के अंक पलटने पर प्राप्त संख्या होगी।

(iv) संख्या 98 का बीजांक होगा।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए – –

(i) एक समबहुभुज की कितनी भुजाएँ होगी, यदि एक बाह्य कोण की माप 24° हो?

(ii) एक बाग में 2025 पौधे इस प्रकार लगाये जाने हैं, कि प्रत्येक पंक्ति में उतने ही पौधे हों जितनी पंक्तियों की संख्याँ हो । पंक्तियों की संख्या और प्रत्येक पंक्ति में पौधों की संख्या ज्ञात कीजिए ।

(iii) ऑयलर सूत्र का प्रयोग करते हुए, अज्ञात संख्या A को ज्ञात कीजिए ।

फलक शीर्ष किनारे
A 6 12

(iv) दिए गये रेखा आलेख के अनुसार नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(अ) दोनों अक्ष रेखाओं पर क्या-क्या सूचना दी गई है?

(ब) प्रातः 10 बजे कितना तापमान दर्शाया गया है?

(स) कितने बजे सबसे कम तापक्रम दर्शाया गया है?

(v) निम्नलिखित योग में A, B, C, अक्षरों के मान ज्ञात कीजिए – 

(vi) सूत्र एकाधिकेन पूर्वेण के प्रयोग से 852 को हल कीजिए।

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए –

(i) पटरी और परकार की सहायता से 4.5 सेमी भुजा वाले वर्ग की रचना कीजिए।

(ii) वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे संख्या 704 को भाग देने पर भागफल एक पूर्ण घन प्राप्त हो जाए।

(iii) m का मान ज्ञात कीजिए, जिसके लिए – 

5^m ÷ 5^-3 = 5

प्रश्न 5. तीन लगातार पूर्णांकों का योग 51 हैं। तीनों पूर्णांक ज्ञात कीजिए ।

अथवा

दो संख्याओं में अनुपात 5:3 है। यदि उनमें अन्तर 18 है, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 6. एक विशेष दिन किसी बेकरी की दुकान में हुई विभिन्न वस्तुओं की विक्री (रूपयों में) नीचे दी गई है –

 

वस्तु कीमत (रूपयों में)
ब्रेड 60
केक 180
विस्कुट 120
कुल योग 360

इन आंकड़ों का उपयोग करके एक पाई चार्ट निरूपित कीजिए।

अथवा

एक थैले में समान आकार वाली 4 लाल गेंदे और 2 पीली गेंदे हैं। थैले के अंदर से बिना देखे एक गेंद निकाली जाती हैं। एक लाल गेंद प्राप्त करने की क्या प्रायिकता है? क्या यह एक पीली गेंद प्राप्त करने की प्रायकिता से अधिक हैं? (क्यों?)

प्रश्न 7. एक व्यापारी ने एक वस्तु ₹ 784 में खरीदी जिसमें 12% जी.एस.टी. सम्मिलित था। जी.एस.टी. जोड़ने से पहले वस्तु का मूल्य क्या था?

अथवा

₹ 8000 का 2 वर्ष के लिए 5% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए यदि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है।

प्रश्न 8. 14 सेमी. चौड़ाई वाले एक आयताकार कागज को चौड़ाई के अनुदिश मोड़कर 20 सेमी त्रिज्या वाला एक बेलन बनाया जाता हैं। बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए। 

अथवा

एक ऐसे घन की भुजा ज्ञात कीजिए, जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 600 वर्ग सेमी. हैं।

प्रश्न 9. वितरकत्ता के नियम के उपयोग से मान ज्ञात कीजिए –

अथवा

-5/6 और 5/8 के मध्य तीन परिमेय संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 10. (x+a) (x+b) =x²+(a+b) x+ab सर्वसमिका का उपयोग करते हुए 103 × 104 का मान ज्ञात कीजिए।

अथवा

सरल कीजिए – (7m-8n)² + (7m + 8n)²

प्रश्न 11. एक छात्रावास में 100 विद्यार्थी हैं और उनके भोजन की सामग्री 20 दिन के लिए पर्याप्त है। यदि इस समूह में 25 विद्यार्थी और आ जायें तो यह भोजन सामग्री कितने दिन चलेगी?

अथवा

किसी साफ्ट ड्रिंक फैक्ट्री में एक मशीन 840 बोतलें 6 घंटे में भरती है। वह मशीन 5 घंटे में कितनी बोतलें भरेगी?

प्रश्न 12. व्यंजक 16x⁵ – 144x³ के गुणनखण्ड ज्ञात कीजिए।

अथवा

व्यंजक के गुणनखण्ड करके भाग दीजिए।

(5p^2-25p+20) ÷ (p-1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *