MATHS PRACTICE PAPER-2 for Annual Evaluation Class-8

PRACTICE PAPER SAMPLE-2

for Annual Evaluation Class-8

Subject- Maths

Note: All questions are compulsory.

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(i) समपंचभुज के सभी अन्तःकोणों का योगफल होता है –

(अ) 180°

(ब) 360°

(स) 540°

(द) 720°

(ii) वर्ग अन्तराल 30-40 में वर्ग अन्तराल की माप होगी –

(अ) 30

(ब) 40

(स) 10

(द) 70

(iii) संख्या 400 के वर्ग में शून्यों की संख्या होगी – –

(अ) दो

(ब) चार

(स) छः

(द) आठ

(iv) जब ब्याज अर्धवार्पिक संयोजित होता है तो ब्याज की दर हो जाती है –

(अ) आधी

(ब) दुगनी

(स) तिगुनी

(द) चौगुनी

(v) एक आलेख जो किसी एक सम्पूर्ण के विभिन्न भागों की तुलना करने के लिए प्रयोग किया जाता है –

(अ) दण्ड आलेख

(ब) आयत चित्र

(स) वृत्त आलेख

(द) रेखा आलेख

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 

(i) एक बिंदु जिसके निर्देशांक (3,4) है जिसमें संख्या …………….  उस बिंदु का y निर्देशांक है।

(ii) एक त्रिभुज …………….विमीय आकृति है।

(iii) किसी संख्या के इकाई के स्थान पर 0 या 5 अंक आता है तो वह …………….  संख्या सदैव से विभाजित होती है।

(iv) संख्या 1024 का वीजांक …………….  है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए –

(i) एक समबहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए, जिसके प्रत्येक बाह्यकोण की माप 45° है।

(ii) संख्या 2304 का वर्गमूल, भाग विधि से ज्ञात कीजिए।

(iii) यदि किसी बहुफलक के 6 शीर्ष व 12 किनारे हो तो ऑयलर सूत्र की सहायता से उसके फलको की संख्या ज्ञात कीजिए ।

(iv) निर्देशांक (2,3) व (3,2) क्या एक ही बिन्दु को निरूपित करते है। यदि नहीं तो क्यों?

(v) संख्या 152875 की 9 से विभाज्यता की जाँच कीजिए।

(vi) सूत्र एकन्यूनेन पूर्वेण विधि से 99 का वर्ग ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए – 

(i) अंतरालो 0-10, 10-20…. इत्यादि का प्रयोग करते हुए गणित विषय में प्राप्तांकों की निम्नलिखित आंकड़ों के लिए एक बारंबारता वंटन सारणी बनाइए

21, 10, 30, 22, 35, 5, 37, 12, 25, 42, 15, 39, 26, 47, 32, 16, 36, 31, 21, 49, 7, 22,, 44, 16, 24, 10, 27, 18, 20, 38

(ii) वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 243 को गुणा करने पर पूर्ण धन प्राप्त हो जाए।

(iii) ₹ 840 अंकित मूल्य वाली एक वस्तु ₹ 714 में बेची जाती है। बट्टा और बट्टा प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 5. एक आयताकार तरणताल (swimming pool) की लम्बाई उसकी चौड़ाई के दुगने से 2 मीटर अधिक है। यदि इसका परिमाप 154 मीटर है तो इसकी लम्बाई व चौड़ाई ज्ञात कीजिए। 

अथवा

समीकरण Z/(Z+15) =4/9 को हल कीजिए

प्रश्न 6. चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसमें AB = 4.5 cm, BC = 5.5 cm, CD = 4 cm, AD = 6 cm व AC = 7 cm हैं। 

अथवा

एक वर्ग READ की रचना कीजिए जिसमें RE = 5.1cm है।

प्रश्न 7. एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजा 6cm और शीर्पलंब 4cm है। यदि एक विकर्ण की लम्बाई 8cm है तो दूसरे विकर्ण की लम्बाई ज्ञात कीजिए। 

अथवा

एक ऐसे बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 7cm और कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 968 cm² है।

प्रश्न 8. m का मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए –

(-3)^m+1 * (-3)^5 = (-3)^7

अथवा

मान ज्ञात कीजिए –

प्रश्न 9. 2/3 और 4/5 के मध्य तीन परिमेय संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

अथवा

वितरकता के नियम के उपयोग से निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए –

प्रश्न 10. (2x+5)² – (2x-5)² को सरल कीजिए ।

अथवा

501×502 का मान (x+a)(x+b) = x² + (a+b)x+ab सर्वसमिका का उपयोग करते हुए ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 11. एक ट्रक 25 मिनट में 14km चलता है। यदि चाल वही रहे, तो वह 5 घण्टे में कितनी दूरी तय करेगा ? 

अथवा

यदि किसी डिब्बे की मिठाई को 24 बच्चों में बाँटा जाए, तो प्रत्येक बच्चे को 5 मिठाइयाँ मिलती है। यदि बच्चों की संख्या में 4 की कमी हो जाए, तो प्रत्येक बच्चे को कितनी मिठाइयाँ मिलेगी?

प्रश्न 12. व्यंजक के गुणनखण्ड ज्ञात करके भाग दीजिए-

(y²+7y+10) ÷ (y+5)

अथवा

3m² + 9m + 6 के गुणनखण्ड ज्ञात कीजिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *