SCIENCE PRACTICE PAPER-6 for Annual Evaluation Class-8

PRACTICE PAPER SAMPLE-6

for Annual Evaluation Class-8

Subject- Science

 

Note: All questions are compulsory.

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(i) कुएँ से पानी से भरी बाल्टी को खींचने में किस प्रकार का बल कार्य करता है –

(अ) असम्पर्क बल

(ब) पेशीय बल

(स) चुंबकीय बल

(द) गुरुत्वाकर्षण बल

(ii) सौरमण्डल में सूर्य के पास का ग्रह है – –

(अ) सीरियस

(ब) बुध

(स) शनि

(द) पृथ्वी

(iii) यीस्ट का उपयोग निम्नलिखित में से किस के उत्पादन में होता है –

(अ) चीनी

(व) एल्कोहल

(स) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

(द) ऑक्सीजन

(iv) निम्नलिखित में से किसको पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित किया जा सकता है – –

(अ) जिंक

(ब) सल्फर

(स) फास्फोरस

(द) ऑक्सीजन

(v) खरपतवार हटाने की प्रक्रिया है – –

(अ) बुआई

(ब) निराई

(स) सिंचाई

(द) भण्डारण

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(i) संश्लेषित रेशे की भांति प्लास्टिक भी एक है।

(ii) दहन के लिए गैस आवश्यक है।

(iii) टाइफायड रोग नामक सूक्ष्मजीव से होता है।

(iv) नर तथा मादा युग्मक का मिलना कहलाता है।

प्रश्न 3. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

(i) पेशीय बल किसे कहते हैं? दो उदाहरण दीजिए।

(ii) तारामण्डल क्या होता हैं? किन्हीं दो तारामण्डलों के नाम लिखिए ।

(ⅲ) जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं? दो जीवाश्म ईंधनों के नाम लिखिए ।

(iv) हमें जैव विविधता का संरक्षण क्यों करना चाहिए?

(v) मेंढक के जीवन चक्र की विभिन्न अवस्थाओं (चरणों) के नाम लिखिए।

(vi) सिंचाई किसे कहते हैं? सिंचाई की कोई दो विधियों के नाम लिखिए ।

प्रश्न 4. लघुउत्तरीय प्रश्न

(i) तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं?

(ii) क्या शुद्ध जल विद्युत का चालन करता है? यदि नहीं, तो इसे चालक बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?

(ii) गर्मियों में हमें सूती कमीजें पहननी चाहिए या संश्लेषित? कारण सहित उत्तर स्पष्ट करिए।

प्रश्न 5. मोमबत्ती की ज्याला का नामांकित (चिन्हित ) चित्र बनाइए। 

अथवा

थर्मोसेटिंग और थर्मोप्लास्टिक के मध्य अन्तर स्पष्ट कीजिए ।

प्रश्न 6. पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में पाँच अन्तर लिखिए। 

अथवा

कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं? उनका कार्य लिखिए।

प्रश्न 7. पाँच अंतःस्त्रावी ग्रंथियों के नाम तथा उनके द्वारा स्त्रावित हार्मोन्स के नाम लिखिए। 

अथवा

यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।

प्रश्न 8. सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।

अथवा

भूकम्प के झटके लगने की स्थिति में आप अपने बचाव के क्या उपाय करेंगे?

प्रश्न 9. मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।

अथवा

ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है? ध्वनि प्रदूषण के स्त्रोतों की सूची बनाइए।

प्रश्न 10. कैलाइडोस्कोप की रचना का वर्णन करते हुए उसकी एक विशेषता लिखिए ।

अथवा

मानव नेत्र का सचित्र वर्णन करिए।

प्रश्न 11. धातुओं के पाँच भौतिक गुण व दो उपयोग लिखिए।

अथवा

धातुओं और अधातुओं की ऑक्सीजन के साथ तथा जल के साथ अभिक्रिया को लिखिए।

प्रश्न 12. जल प्रदूषण किन कारणों से होता है? इसे पीने योग्य कैसे बनाया जा सकता है?

अथवा

टिप्पणी लिखिए –

(i) पौधा घर प्रभाव

(ii) अम्ल वर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *