वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-8 विज्ञान मॉडल प्रश्न पत्र-2

विज्ञान मॉडल प्रश्न पत्र -2 ll Science Modal Question Paper-2

विषय – विज्ञान ll Subject – Science

कक्षा-8 वार्षिक परीक्षा 2024

(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. मिट्टी को उलटने-पलटने एवं पोला करने की प्रक्रिया ……………. कहलाती है।
(अ) जुताई
(ब) निराई
(स) कटाई
(द) सिंचाई
उत्तर– जुताई।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा सूक्ष्मजीव है?
(अ) जीवाणु
(ब) कवक
(स) शैवाल
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

प्रश्न 3. निम्न में से कौन-सा प्रतिजैविक है?
(अ) सोडियम बाइकार्बोनेट
(ब) स्ट्रेप्टोमाइसिन
(स) ऐल्कोहॉल
(द) यीस्ट
उत्तर– स्ट्रेप्टोमाइसिन।

प्रश्न 4. निम्न में किस वाक् ध्वनि की होने की सम्भावना है–
(अ) छोटी लड़की की
(ब) छोटे लड़के की
(स) पुरुष की
(द) महिला की
उत्तर– छोटी लड़की की।

प्रश्न 5. चन्द्रमा ……… का प्राकृतिक उपग्रह है।
(अ) बुध
(ब) शुक्र
(स) पृथ्वी
(द) मंगल
उत्तर– पृथ्वी।

प्रश्न 6. विद्युत् धारा के प्रवाहित होने के मार्ग को ……… कहते हैं।
(अ) विद्युत् लेपन
(ब) विद्युत् परिपथ
(स) विद्युत् का सुचालक
(द) विद्युत् का कुचालक
उत्तर– विद्युत् परिपथ।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?
(अ) प्लास्टिक का पैमाना
(ब) ताँबे की छड़
(स) फूला हुआ गुब्बारा
(द) ऊनी वस्त्र
उत्तर– ताँबे की छड़।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में कौन सा जीवाश्म ईंधन है?
(अ) कोयला
(ब) पेट्रोलियम
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) सभी धातुएँ तन्य होती हैं।
(ब) सभी अधातुएँ तन्य होती हैं।
(स) सामान्यतः धातुएँ तन्य होती हैं।
(द) कुछ अधातुएँ तन्य होती हैं।
उत्तर– सामान्यतः धातुएँ तन्य होती हैं।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सूर्य से सबसे दूर अवस्थित है?
(अ) बृहस्पति
(ब) शनि
(स) अरुण
(द) वरूण
उत्तर– वरूण।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. हरे पौधे अपना भोजन किस प्रकार संश्लेषित करते हैं?
उत्तर– हरे पौधे अपना भोजन सूर्य के प्रकाश, वायु और मिट्टी से प्राप्त नमी द्वारा संश्लेषित करते हैं।

प्रश्न 12. कल्पना करिए कि आज वर्षा का दिन है। आप किस प्रकार का छाता प्रयोग में लाएँगे और क्यों?
उत्तर– हम संश्लेषित कपड़े से बना छाता प्रयोग में लायेंगे क्योंकि ये–
1. शीघ्र सूख जाते हैं।
2. अधिक समय तक चलते हैं।
3. कम महँगे होते हैं।
4. आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
5. रख-रखाव में सुविधाजनक होते हैं।

प्रश्न 13. सजीवों के लिए जनन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर– सजीवों में जनन की प्रक्रिया उत्तरजीविता के लिए आवश्यक है। इससे एक जैसे जीवों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी निरन्तरता बनी रहती है।

प्रश्न 14. सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर– सर्दियों में जब हम स्वेटर उतारते हैं, तो वह हमारी त्वचा से रगड़ खाकर आवेशित हो जाता है। स्वेटर पर आवेश आने के कारण चट-चट की आवाज सुनाई देती है तथा चिंगारी भी दिखाई देती है। वास्तव में यह तड़ित के समान ही एक परिघटना है।

प्रश्न 15. परावर्तन के नियम लिखिए।
उत्तर– परावर्तन के दो नियम हैं–
1. आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है।
2. आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा परावर्तक पृष्ठ पर आपतन बिन्दु पर खींचा गया अभिलम्ब एक ही तल में होते हैं।

प्रश्न 16. पूर्ण चन्द्रमा देखने के लिए आप आकाश के किस भाग में देखेंगे?
उत्तर– पूर्ण चन्द्रमा देखने के लिए हम आकाश के पूर्व भाग में देखेंगे।

प्रश्न 17. क्या आपने ओजोन छिद्र के बारे में सुना है?
उत्तर– हाँ, हमने इसके बारे में सुना है। यह क्लोरोफ्लोरो कार्बन के उत्सर्जन के कारण हो जाता है।

प्रश्न 18. पीने से पहले हमें जल को फिल्टर करने की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर– जल में धूल के कण तथा रासायनिक पदार्थ मिले होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। फिल्टर करने से ये पदार्थ जल से अलग हो जाते हैं और जल पीने के योग्य हो जाता है।

प्रश्न 19. वे कौन-से पदार्थ हैं, जो आसुत जल में घुलने पर उसे चालक बना देते हैं?
उत्तर– अम्ल, क्षार और लवण ऐसे पदार्थ हैं, जिन्हें आसुत जल में घोलने पर उसे चालक बना देते हैं।

प्रश्न 20. पराश्रव्य ध्वनि की परिभाषा लिखिए।
उत्तर– 200 हर्ट्ज से अधिक आवृत्ति की ध्वनि को पराश्रव्य ध्वनि कहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 25)
प्रश्न 21. ‘निराई’ क्या होती है? इसका विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर– खेतों में फसल के साथ कई अवांछित पौधे प्राकृतिक रूप से उग आते हैं। ये अवांछित पौधे खरपतवार कहलाते हैं। खरपतवार हटाने को निराई कहते हैं। निराई न करने से फसल की वृद्धि पर प्रभाव पड़ता है। खरपतवार के होने से फसल को जल, जगह, पोषक तत्व तथा प्रकाश पूर्ण रूप से नहीं मिल पाता। ये कटाई में भी बाधा डालते हैं। कुछ खरपतवार मनुष्य एवं पशुओं के लिए विषैले भी हो सकते हैं। फसल को उगाने से पहले खेत जोतने से खरपतवार आसानी से हट जाते हैं। ये सूखकर मिट्टी में मिल जाते हैं। खरपतवार हटाने का उचित समय पुष्पन एवं बीज बनने से पहले का होता है। खरपतवार पौधों को हाथ से जड़ सहित उखाड़कर अथवा भूमि के निकट से काटकर किया जाता है। इस कार्य को खुरपी या हैरो की सहायता से किया जाता है।

प्रश्न 22. हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्मजीवों के बारे में 10 पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर– हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्मजीवों के बारे में 10 पंक्तियाँ इस प्रकार हैं–
(1) सूक्ष्मजीवों का उपयोग पर्यावरण को स्वच्छ रखने में किया जाता है।
(2) जीवाणुओं का उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है।
(3) इनका उपयोग टीका बनाने में किया जाता है।
(4) ये कृषि में मृदा की उर्वरता में वृद्धि करने में सहायक हैं।
(5) इनका उपयोग ब्रेड, केक एवं दही आदि बनाने में किया जाता है।
(6) ये पौधों को रोगों से बचाने में भी सहायक हैं।
(7) ये को बीमारी से बचाने में सहायक हैं।
(8) ये किण्वन प्रक्रिया में सहायक हैं।
(9) ये शराब, ऐल्कोहॉल, ऐसीटिक अम्ल आदि बनाने में सहायक हैं।
(10) अचार, पनीर तथा अन्य खाद्य पदार्थ भी इनकी सहायता से बनाये जाते हैं।

प्रश्न 23. चिड़ियाघर और वन्य प्राणी अभ्यारण्य में क्या अन्तर है?
उत्तर– चिड़ियाघर और वन्य प्राणी अभ्यारण्य दोनों में ही जंगली जानवर किसी भी प्रकार के विक्षोभ से सुरक्षित रहते हैं। परन्तु वन्य प्राणी अभ्यारण्य में जन्तु प्राकृतिक आवास में रहते हैं और उन्हें प्राकृतिक रूप में उपलब्ध भोजन दिया जाता है। चिड़ियाघर में जन्तुओं को कृत्रिम आवास में रखा जाता है और उनको भोजन भी उनकी आवश्यकतानुसार ही दिया जाता है। चिड़ियाघरों में बीमार जानवरों की देखभाल पशु-डाक्टरों द्वारा की जाती है लेकिन यह वनों में सम्भव नहीं है। कृत्रिम सुविधाएँ होने के बावजूद भी चिड़ियाघर में जन्तु स्वतन्त्र एवं अधिक आराम से नहीं रहते जबकि प्राकृतिक आवास में स्वतन्त्र एवं आराम से रहते हैं।

प्रश्न 24. चूजे कैसे जन्म लेते हैं?
उत्तर– निषेचन के बाद युग्मनज लगातार विभाजित होकर अण्डवाहिनी में नीचे की ओर बढ़ता रहता है और इस पर सुरक्षित परत चढ़ती जाती है और अन्त में एक कठोर सुरक्षित कवच अण्डे पर दिखाई देता है। कठोर कवच के पूर्ण रूप से बन जाने के बाद मुर्गी अण्डे का निर्मोचन करती है। लगभग 3 सप्ताह बाद अण्डे का चूजा बन जाता है। चूजे के पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद कवच के प्रस्फुटन के बाद चूजा बाहर आता है।

प्रश्न 25. वर्णन कीजिए कि तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं?
उत्तर– वायु की तरह तरल भी वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। पक्षी और मछलियाँ हमेशा तरल में गति करती हैं। अत: उनकी आकृति इस प्रकार की बनाई जाती है कि उन्हें घर्षण बल का सामना करने के लिए अधिक ऊर्जा व्यय न करनी पड़े। इस प्रकार की आकृति चिकनी एवं गोल होती है। विशेष प्रकार की आकृति देने से घर्षण कम हो जाता है।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *