वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-5 गणित मॉडल प्रश्न पत्र-1

मॉडल प्रश्न पत्र-1  ll  Modal Question Paper-1

विषय – गणित ll Subject – Maths 

कक्षा-5 वार्षिक परीक्षा 2024

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. एक त्रिभुज में 2 कोणों का योग 100° है। तीसरे कोण का माप क्या है ?
(A) 80°
(B) 100°
(C) 90°
(D) 180°
उत्तर― (A) 80°

प्रश्न 2. एक रोटी को तीन बराबर भागों में बाँटने पर प्रत्येक भाग पूरी रोटी का हिस्सा (भाग) होती है-
(A) 1
(B) 2/3
(C) 1/3
(D) 4/3
उत्तर― (C) 1/3

प्रश्न 3. 4 एवं 6 का साझा गुणज कौन-सी संख्या है?
(A) 2
(B) 4
(C) 6
(D) 12
उत्तर― (D) 12

प्रश्न 4. त्रिभुज की तीनों भुजाओं की लम्बाइयों का योग होता है-
(A) क्षेत्रफल
(B) आयतन
(C) परिमाप
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर― (C) परिमाप

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या पाँच हजार पाँच है?
(A) 5050
(B) 5505
(C) 5005
(D) 50005
उत्तर― (C) 5005

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)
प्रश्न 6. 1 वर्ष में 12 महीने होते हैं।
प्रश्न 7. सममिति अक्ष के दोनों ओर आकृतियाँ एक जैसी होती हैं।
प्रश्न 8. 2×2×2×3 को 24 भी कह सकते हैं।
प्रश्न 9. वर्ग में 4 भुजाएँ होती हैं।
प्रश्न 10. 1 वर्ग मीटर 10,000 वर्ग सेण्टीमीटर के बराबर होता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)
प्रश्न .11 अंग्रेजी के कौन-कौन से बड़े अक्षर समकोण बनाते हैं, बताइए।
उत्तर― अंग्रेजी के बड़े अक्षर- E, F, H, L, T समकोण बनाते हैं।

प्रश्न 12. 7, 14, 21, 28, 35 किस संख्या के गुणज हैं?
उत्तर― संख्या 7 के गुणज हैं।

प्रश्न 13. 100 रुपये के नोट में 10-10 रुपये के कितने नोट होते हैं?
उत्तर― 100 रुपये के नोट में 10 रुपये के 10 नोट होते हैं।

प्रश्न 14. एक वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल 400 वर्ग सेण्टीमीटर है, तो उसका परिमाप ज्ञातकीजिए।
हल―दिया है,
वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल = 400 वर्ग सेमी
वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
400 = (भुजा)²
चुंकि भुजा = 20 सेमी
अतः, वर्गाकार शतरंज बोर्ड का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 20
= 80 सेमी।

प्रश्न 15. संख्या 2 और 7 के साझा गुणज लिखो।
उत्तर― संख्या 2 और 7 के साझा गुणज- 14, 28, 42, 56, 70.

प्रश्न 16. एक नीली व्हेल, जो समुद्र के अन्दर रहती है, उसका वजन हाथी के वजन से 35 गुना ज्यादा है, तो नीली व्हेल का वजन कितने हजार किग्रा होगा, यदि हाथी का वजन 5000 किलोग्राम हो।
हल― हाथी का वजन = 5000 किलोग्राम
नीली व्हेल का वजन = हाथी का 35 गुना ज्यादा
= 35 × 5000 किलोग्राम
= 175000 किलोग्राम
अतः, नीली व्हेल का वजन 1,75,000 किग्रा होगा।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)
प्रश्न 17. दुकान में एक कुर्सी का मूल्य 350 रुपये है। कुसुम ने 4 कुर्सियाँ खरीदीं तथा 750 रुपये की एक मेज भी खरीदी। कुसुम दुकानदार को कितने रुपये देगी?
हल― चुंकि एक कुर्सी का मूल्य = 350 रुपये
इसलिए 4 कुर्सियों का मूल्य = 4 × 350
= 1400 रुपये
तथा 1 मेज का मूल्य = 750 रुपये
अतः, कुसुम दुकानदार को = 1400 + 750 = 2150 रुपये देगी ।

प्रश्न 18. नीचे दिए गए कोण की माप लिखिए।
हल― (i) समकोण का आधा- हम जानते हैं कि समकोण 90° के बराबर होता है।
समकोण का आधा = 1/2 × 90° = 45°.
(i) समकोण का एक तिहाई- हम जानते हैं कि समकोण 90° के बराबर होता है।
समकोण का एक-तिहाई = 1/3 × 90° = 30°.

प्रश्न 19. एक स्कूल में प्रत्येक कालखण्ड 45 मिनट का होता है। बताइए एक कालखण्ड एक घण्टे का कितना हिस्सा है?
हल― प्रत्येक कालखण्ड का समय = 45 मिनट
1 घण्टा = 60 मिनट
एक कालखण्ड का हिस्सा = 45/60 = 3/4
अत: 45 मिनट (एक कालखण्ड) 1 घण्टे का 3/4 हिस्सा है।

प्रश्न 20. अंग्रेजी वर्णमाला में ऐसे कौन से अक्षर हैं जो एक-चौथाई घुमाने पर भी वैसे ही दिखते है?
उत्तर― अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षर है, जो एक-चौथाई घुमाने पर भी वैसे ही दिखता है।

प्रश्न 21. संख्या 60 के सभी गुणनखण्ड लिखिए।
उत्तर― वे सभी संख्याएँ जिनका 60 में पूरा-पूरा भाग चला जाये, वे 60 के गुणनखण्ड होंगे।
60 = 1, 2, 3, 4, 5, 6, 10, 12, 15, 20, 30, 60

प्रश्न 22. यदि एक पेंसिल की कीमत 3.50 रुपये है, तो 1 दर्जन पेंसिल कितने रुपये की होगी?
हल― 1 दर्जन = 12 नग
1 पेंसिल की कीमत = 3.50 रुपये
12 पेंसिल की कीमत = 12 × 3.50
= 42 रुपये अत:,
1 दर्जन पेंसिल 42 रुपये की होंगी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)
प्रश्न 23. बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु चार गाँव से क्रमश: 5000, 5000, 4000 एवं 6000 रुपये प्राप्त हुए हैं। यदि इस राशि को 25 पीड़ितों में बराबर-बराबर वितरित किया गया तो प्रत्येक पीड़ित को कितने रुपये प्राप्त हुए?
हल― बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु प्राप्त रुपये = 5000+5000+4000+6000 = 20,000 रुपये
25 पीड़ितों में बराबर वितरित हेतु = 20,000/25 = 800 रुपए
अतः, प्रत्येक पीड़ित को 800 रुपये प्राप्त हुए।

प्रश्न 24. 28, 42 एवं 56 का सबसे बड़ा साझा गुणनखण्ड ज्ञात कीजिए।
हल― 28 के गुणनखण्ड- 1, 2, 4, 7, [14], 28
42 के गुणनखण्ड- 1, 2, 3, 6, 7, [14], 21, 42
56 के गुणनखण्ड – 1, 2, 4, 7, 8, [14], 28, 56
अत:, तीनों संख्याओं में 14 संख्या सबसे बड़ा साझा गुणनखण्ड है।

प्रश्न 25. एक पैंट बनाने में 1 मीटर 20 सेण्टीमीटर कपड़ा लगता है। ऐसे ही 7 पैंट बनाने में कितना कपड़ा लगेगा ? 1 पैंट का कपड़ा, 7 पैंटों के कपड़ों का कौन-सा भाग होगा ?
हल― एक पैंट बनाने में कपड़ा लगता है = 1 मीटर 20 सेण्टीमीटर
= 1 मीटर + 0.20 मीटर
= 1.20 मीटर
7 पैंट बनाने में कपड़ा लगेगा = 7 × 1·20 = 8.40 मीटर
1 पैंट का कपड़ा, 7 पैंटों के कपड़ा का 1/7 भाग होगा।

प्रश्न 26. जैसे SWIMS को आधा घुमाने पर पुन: SWIMS प्राप्त होता है वैसे ही दो ऐसे ही शब्द लिखिए जिन्हें आधा घुमाने पर वैसे ही पढ़ें जाएँ जैसे वे शब्द हैं।
उत्तर― जैसे SWIMS को आधा घुमाने पर पुन: SWIMS प्राप्त होता है वैसे ही MOW, NOON शब्दों को आधा घुमाने पर पुनः वही शब्द प्राप्त होते हैं।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *