वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-5 गणित लघुउत्तरीय एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. एक करोड़ की संख्या में कितने शून्य होते हैं?
हल – 7 (सात) शून्य
यदि एक करोड़ की संख्या को अंकों में लिखें तो 10000000 होगी। इसमें सात शून्य हैं।

प्रश्न 2. यदि अंगूर से किशमिश बनाने पर उसका वजन 1⁄3 रह जाता है तो 12 किलोग्राम अंगूर से कितनी किशमिश बनेगी?
हल – हिस्सा रह जाता है = 1⁄3
कुल अंगूर = 12 किलोग्राम
जबकि 1 किलोग्राम अंगूर को से किशमिश बनाने पर भार 1⁄3 रह जाता है।
इसलिए 12 किलोग्राम से = 12 का 1⁄3
= 12 × 1⁄3
= 12⁄3
= 4
उत्तर = 4 किग्रा

प्रश्न 3. यदि एक फल विक्रेता 80 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से सेब बेचता है तो 12 किलोग्राम में रुपये मिलेंगे?
हल – फल की दर = 80 रूपये प्रति किलोग्राम
फल की मात्रा = 12 किलोग्राम
कुल प्राप्त राशि = 12 × 80
= 960
उत्तर = 960 रुपये

प्रश्न 4 – एक आयत को तीन बराबर भागों में बाँटा गया। आयत का छायांकित भाग कितना होगा?
हल – दिए गए आयत में बराबर माप की कुल 3 भाग बनाए गए हैं।
एक भाग छायांकित है।
अतः 3 भागों में से 1 भाग
= 1/3
उत्तर = 1/3

प्रश्न 5 – मनोज के पास 1 रूपये के 100 सिक्के हैं उसने उसका 3 भाग अपनी बहन निशा को दे दिया। बताइये निशा को कितने सिक्के दिए?
हल – कुल सिक्के = 100
प्रश्नानुसार-
सिक्कों के 4 भाग बनाए गए, जिसमें 3 भाग निशा को दिए गए।
1 भाग में सिक्कों की संख्या = 100 ÷ 4 = 25
इसलिए 3 भाग में = 25 × 3 = 75
उत्तर = 75 सिक्के

प्रश्न 6 – संख्याएँ 24 एवं 30 के साझा गुणनखंड लिखिए।
हल – 24 – 1, 2, 3, 4, 6, 12, 24
30 – 1, 2, 3, 5, 6, 10, 15, 30
साझा गुणनखंड = 1, 2, 3, 6

प्रश्न 7 – सोनू के एक कमरे के फर्श की माप 5 मीटर X3 मीटर है। बाजार में 30 से.मी. X 30 से.मी. एवं 20 से.मी. x 20 से.मी.की चौकोर टाइले उपलब्ध हैं। उसे कौन से आकार की टाइलें खरीदनी चाहिए ताकि वह उन्हें बिना काटे बिछा सके। बताइए यह माप कैसे ज्ञात किया?
हल – मीटर को सेंटीमीटर में बदलने पर
1 मीटर = 100 से.मी.
5 मीटर = 5×100 = 500 वर्गसे.मी.
3 मीटर = 3×100 = 300 वर्गसे.मी.
कमरे का क्षेत्रफल = ल.×चौ.
500×300 = 1,50,000 वर्ग से.मी.
पहले प्रकार के टाइल का आकार = 30 से.मी. X 30 से.मी.
= 900 वर्ग सेमी
दूसरे प्रकार की टाइल का आकार = 20 से.मी. x 20 से.मी.
= 400 वर्ग से.मी.
पहले प्रकार की टाइल के क्षेत्रफल का कमरे के क्षेत्रफल में भाग देने पर
1,50,000 ÷ 900
1500 ÷ 9
166.66
दूसरे प्रकार की टाइल के क्षेत्रफल का कमरे के क्षेत्रफल में भाग देने पर
1,50,000 ÷ 400
1500 ÷ 4
375
उत्तर – दूसरे प्रकार की टाइल लगाने पर काँट छाँट नहीं करनी होगी। यह ज्ञात करने के लिए हमने उपरोक्त अनुसार प्रक्रिया का पालन किया है।

प्रश्न 8 – दिए गए संख्या पैटर्न को समझकर पूरा कीजिए।
11 × 11 = 121
101 X 101 = 10201
1001 X 1001 = 1002001
10001 x 10001 = 100020001
हल – 100001 x 100001 = 10000200001
1000001 × 100000 = 1000002000001

प्रश्न 9 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(अ) एक घन में कितनी सतह होती है?
उत्तर – 6
(ब) एक घन में कितने कोने होते हैं?
उत्तर – 4
(स) एक सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर – 1/100 (100 वाँ)
(द) 75 सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर – 3/4 (तीन चौथाई)
(इ) 5 सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर – 1/20 (बीसवाँ)
(फ) 2 मिलीमीटर एक सेन्टीमीटर का कौन सा भाग है?
उत्तर – 1/5 (पाँचवा)

प्रश्न 10 – निम्नलिखित को सेन्टीमीटर में बदलिए।
हल – 1 मीटर 75 सेन्टीमीटर = 175 सेन्टीमीटर
3 मीटर 55 सेन्टीमीटर = 355 सेन्टीमीटर
4 मीटर 5 सेन्टीमीटर = 405 सेन्टीमीटर

प्रश्न 11. एक वर्गाकार बगीचे की बाड़ की लम्बाई 32 मीटर है। बगीचे की एक साइड कितनी लम्बी होगी?
हल – वर्ग का परिमाप 32 मीटर है।
वर्गाकार बगीचा होने का इसकी 4 साइड है जो कि बराबर है।
अतः 32 ÷ 4 = 8 मीटर
उत्तर – 8 मीटर

प्रश्न 12. एक वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल 400 वर्ग सेन्टीमीटर है तो उसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल – वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
400 = भुजा × भुजा
400 = भुजा का वर्ग
√400 = भुजा
20 = भुजा
उत्तर = भुजा 20 सेमी

प्रश्न 13 – एक वर्ग का परिमाप 24 सेंटीमीटर है। यदि वर्ग की भुजा को 2 सेन्टीमीटर बढ़ा दिया जाए तो वर्ग का परिमाप कितना हो जाएगा?
हल – वर्ग में बराबर माप की चार भुजाएँ होती हैं।
परिमाप = 24 सेमी
एक भुजा की माप = 24 ÷ 4 = 6 सेमी
वर्ग की भुजा को 2 सेंटीमीटर बढ़ा देने पर
प्रत्येक भुजा 6 + 2 = 8 सेंटीमीटर की हो जाएगी।
अब वर्ग का परिमाप = भुजा × 4
= 8 × 4 = 32 सेमी
उत्तर – 32 सेमी

प्रश्न 14 – सोहन हर रोज 12 गिलास पानी पीता है। वह एक साल में कितने गिलास पानी पीएगा?
हल – 1 वर्ष = 365 दिन
1 दिन में पानी की मात्रा = 12 गिलास
इसलिए 365 दिन में
365 × 12 = 4380
उत्तर – 4380 गिलास

प्रश्न 15 – 967 को 5 से भाग दीजिए और शेषफल भी ज्ञात कीजिए।
हल –
5)967(193
-5
――
46
-45
――
017
– 15
――
02
उत्तर = भागफल = 193 शेषफल = 2

प्रश्न 16 – एक टैंक में 200 लीटर पानी भरा हुआ है। 30 टैंको के अन्दर कितना पानी भरा जा सकता है? अगर एक टैंक पानी से 20 बाल्टियाँ भरी जा सकती है तो 30 टैंको के पानी से कुल कितनी बाल्टियाँ भरी जा सकती है?
हल – एक टैंक = 200 लीटर पानी
इसलिए 30 टैंक में पानी = 200 × 30 = 6000 लीटर
एक टैंक में 20 बाल्टी पानी आता है।
इसलिए 30 टैंकों में = 30 × 20 =600
उत्तर – 600 बाल्टी

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *