वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-5 पर्यावरण अध्ययन मॉडल प्रश्न पत्र-2

मॉडल प्रश्न पत्र-2  ll  Modal Question Paper-2

विषय – पर्यावरण अध्ययन  ll Subject – Environmental Study 

कक्षा-5 वार्षिक परीक्षा 2024

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. इनमें से ‘शिकारी पौधा’ है-
(A) कैक्टस
(B) नीपेन्थस
(C) एलोवेरा
(D) लीची
उत्तर― (B) नीपेन्थस

प्रश्न 2. बाढ़ या भूकम्प के समय जब लोग बेघर हो जाते हैं, तब उन्हें कौन-से समूह के सामान की आवश्यकता होती है?
(A) घर, खिलौने, दवाइयाँ
(B) कपड़े, खिलौने, फर्नीचर
(C) अस्पताल, सब्जी, फर्नीचर
(D) खाने-पीने का सामान, कपड़े, दवाइयाँ
उत्तर― (D) खाने-पीने का सामान, कपड़े, दवाइयाँ

प्रश्न 3. एक फसल काटने के बाद जमीन को कुछ साल आराम देते हैं इसे कहते हैं-
(A) मिश्रित खेती
(B) झूम खेती
(C) यान्त्रिक खेती
(D) विशिष्ट खेती
उत्तर― (B) झूम खेती

प्रश्न 4. माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं-
(A) पी. पी. सिन्धु
(B) बछेन्द्री पाल
(C) मैरी कॉम
(D) गीता फोगट
उत्तर―

प्रश्न 5. भारत देश में पाए जाने वाले साँपों में से जहरीले साँपों का समूह है-
(A) नाग, करैत, घोड़ा पछाड़
(B) करैत, अजगर, दुबोइया
(C) अजगर, घोड़ा पछाड़, दुबोइया
(D) नाग दुबोइया, करैत
उत्तर― (D) नाग दुबोइया, करैत

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)
प्रश्न 6. अलग-अलग प्रकार के भोजन पचने में अलग-अलग समय लगता है।
प्रश्न 7. मृत सागर दुनिया का सबसे नमकीन सागर है।
प्रश्न 8. स्पेसशिप एक वाहन है, जिसमें बैठकर अन्तरिक्ष जाया जाता है।
प्रश्न 9. फुटबॉल खेल में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं।
प्रश्न 10. झीलों का शहर भोपाल कहलाता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)
प्रश्न .11 चीटियाँ मीठी चीजों का पता कैसे लगा लेती हैं?
उत्तर― चींटियों को मीठा खाना पसन्द होता है। मीठे भोजन की गंध से वे उसे बड़ी तेजी से पहचान लेती हैं।

प्रश्न 12. खाने के पैकेटों में लिखी जानकारी से क्या-क्या पता चलता है?
उत्तर― खाने के पैकेटों में लिखी जानकारी से उस वस्तु का मूल्य, वजन, पैकिंग की तारीख तथा इस्तेमाल की अन्तिम तिथि का पता चलता है।

प्रश्न 13. कौन-कौन सी चीजें खाना बनाने से पहले भिगोई जाती हैं? और क्यों?
उत्तर― समस्त दालें, चना, मूँग, राजमा, छोले, मटर, सोयाबीन इत्यादि बनाने से पहले भिगोई जाती हैं। भिगोने से पकाने में कम समय लगता है।

प्रश्न 14. बछेन्द्री पाल ने चोटी पर तिरंगा क्यों गाड़ा?
उत्तर― बछेन्द्री पाल ने चोटी पर तिरंगा अपने देश तथा महिलाओं के सम्मान में गाड़ा कि हम भी किसी से कम नहीं।

प्रश्न 15. गोलकुंडा के किले में पानी के क्या-क्या इंतजाम थे?
उत्तर― गोलकुंडा के किले में पानी के लिए बाँबड़ियाँ और हौज बने हुये हैं।

प्रश्न 16. सूर्यमणि के साथ बच्चे जंगल में क्या करने जाते थे?
उत्तर― सूर्यमणि के साथ बच्चे जंगल में पेड़-पौधों और जानवरों के बारे में जानने के लिये जाते थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)
प्रश्न 17. एक कतार में चलने वाली चींटियों का रास्ता रोकने पर उनके व्यवहार में क्या बदलाव होता है और क्यों?
उत्तर― एक कतार में चलने वाली चींटियों का रास्ता रोकने पर वे रास्ता बदलकर फिर से एक के पीछे एक कतार में चलती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चींटियाँ जब चलती हैं, तो वे अपनी गन्ध छोड़ देती हैं। अन्य चींटियाँ उसी गन्ध को सूँधकर एक के पीछे एक पंक्ति में चलने लगती हैं।

प्रश्न 18. जल स्त्रोतों के सूख जाने के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर― जल स्रोतों के सूख जाने के कारण निम्नलिखित हैं-
(1) वनों की अत्यधिक कटाई होना।
(2) पेड़ों के आस-पास की जमीन को सीमेंट से पक्का कर देना।

प्रश्न 19. पर्वतारोहियों को विटामिन ‘सी’ और आयरन की गोलियाँ क्यों दी जाती हैं?
उत्तर― पर्वतारोहियों को ठण्ड से बचाव और ज्यादा शक्ति के लिए विटामिन ‘सी’ और आयरन की गोलियाँ दी जाती हैं।

प्रश्न 20. पहाड़ी व ठण्डे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लम्बे बाल क्यों होते हैं?
उत्तर― पहाड़ी व ठण्डे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लम्बे बाल उन्हें ठण्ड से बचाने के लिए होते हैं।

प्रश्न 21. एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में कितने बार साँस लेता है ? बैठे-बैठे और कूदने के बाद साँस लेने में क्या अन्तर है?
उत्तर― एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में लगभग 20 बार साँस लेता है। कूदने के बाद साँस लेने और छोड़ने की रफ्तार बैठे रहने की अपेक्षा लगभग छः बार और बढ़ जाती है।

प्रश्न 22. तरक्की या विकास से क्या तात्पर्य है?
उत्तर― परिवार को पौष्टिक भोजन, अच्छा घर, बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और हर तरह की सुख-सुविधा, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा इत्यादि मिलने लगे, तो यह तरक्की कहलाती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)
प्रश्न 23. मोना ने दो गमले लिए। गमला (A) में उसने साबुत दाल के बीज बोए और गमला (B) में दली हुई दाल बोई। उसने दोनों गमलों में समान रूप से पानी व खाद दी। उसके एक गमले में अंकुरण हुआ परन्तु दूसरे गमले में अंकुरण नहीं हुआ।
(i) किस गमले में अंकुरण हुआ होगा और क्यों?
(ii) किस गमले में अंकुरण नहीं हुआ होगा और क्यों?
उत्तर― (i) गमले (A) में अंकुरण हुआ क्योंकि बीज को अलग-अलग नहीं किया गया।
(ii) गमले (B) में अंकुरण नहीं हुआ क्योंकि दली हुई दाल में अंकुरण क्षमता नहीं होती है।

प्रश्न 24. तुम्हारे घर में बनने वाले किसी एक अचार बनाने में किन चीजों का इस्तेमाल होता है ? अचार बनाने का क्या-क्या तरीका है?
उत्तर― उत्तर-घर में अचार बनाने के लिए निम्नलिखित चीजों का इस्तेमाल होता है- कच्चे आम, नमक, लाल मिर्च, कलॉजी, हल्दी, पिसी सरसों, मैथीदाना, हींग सौंफ, काँच का जार, इत्यादि।
(1) अचार बनाने के लिए सर्वप्रथम कच्चे आम को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हैं।
(2) कच्चे आम के टुकड़ों में नमक और हल्दी लगाकर दो दिन के लिए रखते हैं।
(3) नमक हल्दी लगे कच्चे आमों के टुकड़ों को धूप में रखने के पश्चात् सभी मसालों को भूनकर मिलाते हैं।
(4) सभी मसाले मिलाकर जार में भरते हैं।
(5) तीन दिन बाद जार में सरसों का तेल भरकर दो हफ्तों के लिए रख देते हैं।
(6) दो हफ्ते बाद मसालेदार अचार तैयार हो जाता है।

प्रश्न 25. मक्खियाँ काटती नहीं हैं, फिर वे बीमारियाँ कैसे फैलाती हैं?
उत्तर― मक्खियाँ काटती नहीं हैं लेकिन वे बीमारियाँ फैलाती हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब मक्खी गन्दगी पर, प्रदूषित खाने पर बैठती है तो उसके पैरों में जीवाणु चिपक जाते हैं, फिर वहीं मक्खी खाने पर बैठती हैं तो पैर में चिपके हानिकारक जीवाणु खाने के द्वारा हमारे शरीर में पहुँच जाते हैं, इस तरह मक्खियाँ बीमारियाँ फैलाती हैं।

प्रश्न 26. अलग-अलग किसानों के जीवन में क्या समानताएँ हैं और क्या फर्क हैं?
उत्तर― अलग-अलग किसानों के जीवन की समानताएँ और फ़र्क निम्नलिखित हैं-
समानताएँ –
(1) किसान अपनी जीविका के लिये खेती पर निर्भर रहते हैं।
(2) अधिकतर किसान पढ़े-लिखे नहीं हैं।
(3) सभी किसानों की जीवन शैली एक जैसी होती है; जैसे-खेती, बुवाई करना, कटाई करना, शहर में अनाज बेचना आदि।
(4) वे बारिश पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं।
फर्क-
(1) कुछ किसानों के पास अपनी जमीनें होती हैं और कुछ गरीब किसान बड़े किसानों के खेत पर काम करते हैं।
(2) अलग-अलग किसान अलग-अलग तरह की फसलें उगाते हैं।
(3) कई किसान ऐसे इलाके में रहते हैं जहाँ बारिश हद से ज्यादा होती है; जैसे- मेघालय और कुछ ऐसे इलाकों में रहते हैं जहाँ बिल्कुल सूखा रहता है।
(4) कुछ किसान कृषि के लिये नई तकनीकों का प्रयोग करते हैं तो कुछ पारम्परिक तरीकों से ही खेती करते हैं।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *