वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा-5 हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र-1

मॉडल प्रश्न पत्र-1 ll  Modal Question Paper-1

विषय – हिंदी ll Subject -Hindi

कक्षा-5 वार्षिक परीक्षा 2024

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. हामिद क्यों प्रसन्न था?
(A) वह दादी अमीना की गोद में सोता था।
(B) उसके पास एक पुरानी टोपी थी।
(C) उसके अब्बा जान आने वाले थे।
(D) उसे बहुत-से पैसे मिलने वाले थे।
उत्तर- (A) वह दादी अमीना की गोद में सोता था।

प्रश्न 2. ‘नौ-दो ग्यारह होना’ मुहावरे का अर्थ है-
(A) भाग जाना
(B) मनचाहा होना
(C) शाबासी देना
(D) आश्चर्य में पड़ना
उत्तर- (A) भाग जाना

प्रश्न 3. ‘सामाजिक’ शब्द में प्रत्यय है-
(A) ईक
(B) जिक
(C) इक
(D) क
उत्तर- (C) इक

प्रश्न 4. राष्ट्रपति भवन स्थित है-
(A) रामेश्वरम में
(B) भोपाल में
(C) नई दिल्ली में
(D) पुरानी दिल्ली में
उत्तर- (C) नई दिल्ली में

प्रश्न 5. जापानी युवक के किस व्यवहार से उसके देश का सम्मान बढ़ा?
(A) वह सन्त के लिए फल ले आया।
(B) उसने फलों का मूल्य नहीं लिया।
(C) वह नहीं चाहता था कि स्वामी जी अपने देश में बताएँ कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।
(D) वह सन्तों का आदर करता था।
उत्तर- (C) वह नहीं चाहता था कि स्वामी जी अपने देश में बताएँ कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।

रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 6 से 10)

6. रावण के पुत्र का नाम मेघनाद था।
7. विद्वान् सर्वत्र पूज्यते।
8. ‘निश्चित’ शब्द का विलोम अनिश्चित है।
9. रहीम का पूरा नाम अब्दुल रहीम खानखाना था।
10. सावित्री बाई पुणे नगर की प्रथम भारतीय शिक्षिका महिला थीं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11. बीरबल बादशाह को क्या कहकर सम्बोधित करते थे?
उत्तर- बीरबल बादशाह को आलमपनाह कहकर सम्बोधित करते थे।

प्रश्न 12. दिए गए शब्दों में ‘ईय’ प्रत्यय लगाकर नया शब्द बनाइए –
(1) प्रान्त, (2) वन्दन।
उत्तर- (1) प्रान्त + ईय = प्रान्तीय
(2) वन्दन + ईय = वन्दनीय।

प्रश्न 13. कोयल और कौए में किसकी आवाज मधुर होती है?
उत्तर- कोयल और कौए में कोयल की आवाज मधुर होती है।

प्रश्न 14. नौसेना को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- नौसेना को जलसेना के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 15. जिनकी कर्मभूमि उज्जैन रही है ऐसे राष्ट्रीय कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर- राष्ट्रीय कवि श्रीकृष्ण ‘सरल’ एवं शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कर्मभूमि उज्जैन रही है।

प्रश्न 16. गंगा ने कहाँ वास किया है?
उत्तर- भगवान विष्णु के पद कमलों से निकली गंगा ने भगवान शंकर की जटाओं में वास किया है।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 17. हामिद की दादी का गुस्सा स्नेह में कैसे बदल गया?
उत्तर- हामिद की दादी हामिद के हाथ में लोहे का चिमटा देखकर गुस्सा हो गईं, क्योंकि हामिद ने कुछ भी खाया-पिया नहीं और चिमटा खरीद लाया। परन्तु जब हामिद ने चिमटा खरीदने का कारण बताया तब दादी को लगा कि उसे दादी की कितनी चिन्ता है। यही कारण था कि दादी का गुस्सा स्नेह में बदल गया।

प्रश्न 18. रामप्रसाद बिस्मिल ने दशहरे को साहस और संकल्प का महापर्व क्यों कहा?
उत्तर- रामप्रसाद बिस्मिल ने दशहरे को साहस और संकल्प का पर्व कहा है। वह कहते थे कि दशहरे पर जो ऊर्जा हमें प्राप्त होती है, उस ऊर्जा का प्रयोग हम जातिवाद और देशद्रोहियों को नष्ट करने में करें न कि अपनों के प्रति।

प्रश्न 19. निम्नलिखित सूक्तियों का अर्थ लिखिए-
(i) अहिंसा परमो धर्मः।
उत्तर- अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है।
(ii) विद्वान् सर्वत्र पूज्यते।
उत्तर- विद्वान सभी जगह पूजा जाता है।
(iii) सत्यमेव जयते।
उत्तर- सत्य की ही विजय होती है।

प्रश्न 20. किसानों को खेती के अतिरिक्त मजदूरी क्यों करनी पड़ती थी?
उत्तर- गाँव के सभी किसानों की खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर होती थी और पुराने ढंग से खेती की जाती थी, इस कारण अधिकांश किसानों को वर्ष में कुछ समय मजदूरी करनी पड़ती थी।

प्रश्न 21. ज्योतिबा फुले को महात्मा की उपाधि कैसे मिली?
उत्तर- ज्योतिबा फुले के सामाजिक उत्थान सम्बन्धी कार्यों को देखकर उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई।

प्रश्न 22. हमें हमेशा अभ्यास क्यों करते रहना चाहिए?
उत्तर- हमें हमेशा अभ्यास इसलिए करते रहना चाहिए क्योंकि अभ्यास करते रहने से व्यक्ति में पूर्णता तथा परिपक्वता आती है और मूर्ख से मूर्ख व्यक्ति भी योग्य और विद्वान बन जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 23. ‘तरु’ को त्यागी क्यों कहा जाता है?
उत्तर- तरु को त्यागी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि तरु निःस्वार्थ भाव से सभी की सेवा करते हैं। हमें ऑक्सीजन रूपी प्राणवायु प्रदान करते हैं। हमें फल, औषधियाँ, जलाऊ लकड़ी और छाया देते हैं। इसके बदले में तरु हमसे कुछ नहीं माँगते हैं, इसलिए तरु को त्यागी कहा जाता है।

प्रश्न 24. राजेन्द्र ने अपनी आय बढ़ाने के लिए फसलों के अतिरिक्त क्या-क्या उपाय किए?
उत्तर- राजेन्द्र ने अपनी आय बढ़ाने के लिए फसलों के अतिरिक्त अन्य कई उपाय किए। वह मुख्य फसल के अतिरिक्त अन्य फसल बोने लगा। उसने अपने खेत में पानी के स्रोत की जाँच करवाई, कुआँ खुदवाया, उसमें विद्युत पम्प लगवाया, सिंचाई के आधुनिक यन्त्र लगवाये, फसलों के साथ-साथ सब्जियों की भी खेती की, अच्छी नस्ल की गायें-भैंसें पार्ली, गोबर गैस संयन्त्र लगवाया, खेती में अत्याधुनिक तरीकों और कृषि यन्त्रों का प्रयोग किया। इन सबसे उसकी आय में काफी वृद्धि हो गई।

प्रश्न 25. अपने पिताजी को एक पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकें खरीदने के लिए धन भेजने का आग्रह किया गया हो।
उत्तर-
KP Bhavan,
बाजार चौक सिवनी (म. प्र.)
दिनांक : 6 फरवरी, 2024
पूज्यनीय पिताजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ पर कुशल-मंगल से हूँ। आशा करता हूँ कि आप भी वहाँ कुशल होंगे।
मेरी वार्षिक परीक्षा अब बेहद समीप है। मैं इनकी तैयारी में लगा हूँ। मुझे कुछ आवश्यक पुस्तकों के क्रय हेतु धन की जरूरत है। कृपया मुझे अतिशीघ्र ₹ 500 मनीऑर्डर से भिजवाने की कृपा करें। पूज्यनीय माताजी को चरर्ण स्पर्श। शेष कुशल है।
आपका आज्ञाकारी पुत्र
काव्य प्रवाह

प्रश्न 26. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 8-10 पंक्तियाँ लिखिए-
(i) रक्षाबन्धन (ii) मेरी प्रिय पुस्तक (रामायण) (iii) गणतन्त्र दिवस
उत्तर-

(i) रक्षाबन्धन
(1) रक्षाबन्धन हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है।
(2) यह प्रतिवर्ष सावन माह में मनाया जाता है।
(3) इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती हैं।
(4) भाई भी बहिन को उपहार अथवा रुपये देता है।
(5) साथ ही, भाई अपनी बहिन को उसकी रक्षा करने का वचन भी देता है।
(6) बहिन, भाई को मिठाई खिलाती है।
(7) बच्चों को यह त्यौहार बहुत पसन्द है।
(8) यह त्यौहार हमारी गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक है।
(9) मैं भी रक्षाबन्धन के त्यौहार को बहुत पसन्द करता हूँ।
(10) वास्तव में, रक्षाबन्धन भाई-बहिन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है।

(ii) मेरी प्रिय पुस्तक (रामायण)
(1) वैसे तो मैंने कई पुस्तकें पढ़ी हैं किन्तु रामायण मुझे सबसे अधिक प्रिय है।
(2) रामायण हिन्दुओं का पवित्र ग्रन्थ है।
(3) रामायण में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन है।
(4) रामायण में नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया गया है।
(5) रामायण में सत्य की स्थापना के लिये संघर्ष की बात भी कही गई है।
(6) रामायण की चौपाइयाँ बहुत सारयुक्त हैं।
(7) रामायण में सैकड़ों दोहे और चौपाइयाँ हैं।
(8) मैं प्रतिदिन स्नान के बाद रामायण का एक पृष्ठ पढ़ता हूँ।
(9) रामायण मेरी अत्यन्त प्रिय पुस्तक है।
(10) हमें रामायण के आदर्शों को अपने व्यवहार में धारण करना चाहिए।

(iii) गणतन्त्र दिवस
(1) भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन बहुत महत्व का है।
(2) इस दिन को हम भारतवासी गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
(3) इस दिन सर्वप्रथम भारतीय संविधान लागू किया गया था।
(4) वैसे तो यह पर्व सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है परन्तु मुख्य समारोह देश की राजधानी दिल्ली में होता है।
(5) इस दिन दिल्ली में इण्डिया गेट के पास एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष एवं देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति एकत्रित होते हैं।
(6) राजपथ पर एक शानदार परेड निकाली जाती है।
(7) 26 जनवरी की परेड देखने के लिए पूरे भारत से विशाल जनसमूह दिल्ली आता है। (8) दूरदर्शन और आकाशवाणी से इस समारोह का सीधा प्रसारण प्रसारित किया जाता है।
(9) विद्यालयों में झण्डारोहण के बाद भाषण, नृत्य, नाटक इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
(10) यह राष्ट्रीय पर्व हमारे अन्दर अपनी सेनाओं के प्रति विश्वास, देश-प्रेम और राष्ट्रीय गौरव की अलख जगाता है।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *