NAS 2021मे MP को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 में 38 फीसदी छात्रों ने माना कि महामारी के दौरान पढ़ाई करना काफी मुश्किल था। सर्वेक्षण में भाग लिए 34 लाख छात्र-छात्राओं में से 24 फीसदी का मानना था कि उनके पास महामारी के दौरान कोई डिजिटल साधन नहीं थे, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख पाते।  इनमें से 80 प्रतिशत छात्रों ने माना कि वे ऑफलाइन कक्षाओं के दौरान वे बेहतर सझम विकसित कर पाते हैं और इसमें उनके अपने सहपाठियों की भी मदद होती हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए राष्ट्रीय उपलब्ध सर्वेक्षण (एनएएस) 2021 में। मंत्रालय द्वारा बुधवार, 25 मई 2022 की शाम को जारी किया गया, जो कि देश भर के 720 जिलों के ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में स्थित 1.18 लाख विद्यालयों के करीब 34 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

भारतीय शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति बताता है एनएएस 2021

एनएएस 2021 को जारी किए जाने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण देश में शिक्षा व्यवस्था की राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर वर्तमान स्थिति का आंकलन करता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण से उजागर हुए तथ्य छात्रों में शिक्षण और सीखने को लेकर उनकी उपलब्धियों को दर्शाते हैं।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे ( NAS) 2021 में मध्यप्रदेश प्रारंभिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 8) की शैक्षिक उपलब्धियों में संपूर्ण देश में पांचवे स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि NAS की तैयारियों के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग को प्रथम 10 राज्यों में स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे और शिक्षकों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का आव्हन किया था। जिसे स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षकों ने कोविड की विषय परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम से सार्थक कर दिखाया है।

स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में यह सर्वे भारत सरकार द्वारा प्रति तीन वर्ष में कराया जाता है। जिसके द्वारा भारत सरकार द्वारा नियोजित संस्था के द्वारा पूरे देश में सेंम्पल आधार पर कक्षा 3, 5, 8 एवं 10 के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को परखा जाता है। इस वर्ष यह सर्वे कार्य एन. सी. ई. आर. टी. और सी. बी. एस. ई. के द्वारा करवाया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह एक प्रमाणिक सर्व है, जिसके तहत राष्ट्रीय एवं राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन किया जाता है। इसी के आधार पर स्कूली शिक्षा हेतु नीतियों एवं सुधारात्मक प्रक्रियाओं का निर्धारण किया जाता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सबका हार्दिक अभिनंदन

आज मुझे यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मध्यप्रदेश प्रारंभिक कक्षाओं की शैक्षिक उपलब्धियों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) 2021 में संपूर्ण देश में मध्यप्रदेश का 5 वें स्थान पर है।जबकि सन 2017 में मध्यप्रदेश 17 वें स्थान पर था।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु आप सबका हार्दिक अभिनंदन।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे ( NAS) Report देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *