Hindi Model Question Paper Class 5th Annual Exam 2023 || हिंदी मॉडल प्रश्नपत्र वार्षिक परीक्षा कक्षा 5वीं

Hindi Model Question Paper

Class 5th Annual Exam 2023

Model Question Paper | Download Previous Year Questions PDF

खण्ड-अ

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-10)
निर्देश :- निम्नलिखित पोस्टर को देखकर प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए-

hindi_paper_5th_papet

प्रश्न 1. ‘फ्री’ शक्कर आप कब प्राप्त कर पायेंगे?
(A) दूध लेने पर
(B) कामधेनु दूध लेने पर
(C) कामधेनु दूध के दो पैकेट लेने पर
(D) कामधेनु लेने पर
उत्तर – (C) कामधेनु दूध के दो पैकेट लेने पर

प्रश्न 2. दूध पियेंगे बच्चे’ वाक्य में रेखांकित शब्द है-
(A) संज्ञा
(B) क्रिया
(C) सर्वनाम
(D) विशेषण
उत्तर – (B) क्रिया

प्रश्न 3. पोस्टर में कौन-से दूध की बात कही गई है?
(A) पाउडर का दूध
(B) पैकेट का दूध
(C) खुला दूध
(D) भैंस का दूध
उत्तर – (B) पैकेट का दूध

प्रश्न 4. ‘दूध’ शब्द का तत्सम क्या होगा?
(A) दुध
(B) दूद
(C) दुग्ध
(D) दधि
उत्तर – (C) दुग्ध

प्रश्न 5. ‘अच्छा दूध’ पंक्ति में रेखांकित शब्द है?
(A) विशेषण
(B) वचन
(C) संज्ञा
(D) सर्वनाम
उत्तर – (A) विशेषण

निम्नलिखित पोस्टर को देखकर प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए-

5th_hindi_paper_question_ka_poster

प्रश्न 6. ‘धमाका चाय’ में कौन-सी जड़ी-बूटियाँ मिली हैं?
(A) लौंग और हल्दी
(B) अदरक और नीम
(C) तुलसी और अश्वगंधा
(D) मुलेठी और दालचीनी
उत्तर – (D) मुलेठी और दालचीनी

प्रश्न 7. ‘लाजवाब’ शब्द में उपसर्ग है-
(A) ब
(B) ला
(C) बाब
(D) लाज
उत्तर – (B) ला

प्रश्न 8. चाय के पौधे का कौन-सा हिस्सा चाय बनाने में उपयोग किया जाता है?
(A) जड़
(B) तना
(C) पत्ती
(D) फल
उत्तर – (C) पत्ती

प्रश्न 9. दो किलो चाय पत्ती खरीदने पर आप मुफ्त पा सकेंगे?
(A) 100 ग्राम चाय
(B) 200 ग्राम चाय
(C) 50 ग्राम चाय
(D) 250 ग्राम चाय
उत्तर – (A) 100 ग्राम चाय

प्रश्न 10. ‘खुशबू’ शब्द का विलोम शब्द क्या होगा?
(A) सुगन्ध
(B) गन्ध
(C) महक
(D) बदबू
उत्तर – (D) बदबू

लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11. अपनी पसंद के पाँच फूलों के नाम लिखिए?
उत्तर – (1) गुलाब
(2) गुड़हल
(3) गेंदा
(4) सूरजमुखी
(5) मोगरा

प्रश्न 12. ‘पुष्प’ वनमाली से क्या कह रहा है?
उत्तर – पुष्प वनमाली से कह रहा है कि तुम मुझे उस मार्ग पर फेंक देना जिस मार्ग से अनेक वीर अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए गुजरते हैं।

प्रश्न 13. विजयदशमी पर शक्ति पूजा क्यों की जाती है?
उत्तर – विजयदशमी पर माँ भगवती ने महिषासुर के आसुरी आतंक को समाप्त कर उसे नष्ट कर दिया था। एक अन्य कथा के आधार पर माँ जगदम्बा ने अपनी शक्तियों के साथ नवरात्रि के नौ दिनों तक शुम्भ-निशुम्भ राक्षस और आसुरी सेना से युद्ध किया। युद्ध में विजय क्वार मास के शुक्लपक्ष की दशमी को प्राप्त हुई थी। इसीलिए शक्ति की पूजा के साथ दशहरा मनाया जाता है।

प्रश्न 14. रधिया की दो कौन-सी कठिनाइयाँ थी?
उत्तर – (1) रम्मो और कल्लो के विद्यालय जाने से रधिया के काम की कठिनाईट, आधा काम करने से आमदनी आधी रह जाने तथा उसके घर भी छूट जाने की कठिनाई थी। (2) रम्मो और कल्लो बड़ी हो गई थी उन बड़ी लड़कियों को विद्यालय में जगह कैसे मिलेगी यह दूसरी कठिनाई थी।

प्रश्न 15. “विद्याधन उद्यम बिना कहो जु पावे कौन” पंक्ति का क्या अर्थ है?
उत्तर – बताइए! बिना परिश्रम किए कौन व्यक्ति विद्या प्राप्त करता है।

प्रश्न 16. डॉ. अब्दुल कलाम जी ने कुछ प्रश्नों का उत्तर क्यों नहीं दिया?
उत्तर – डॉ. अब्दुल कलाम जी ने समयाभाव के कारण कुछ प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया।

प्रश्न 17. शिवाजी की क्या इच्छा थी?
उत्तर – शिवाजी की स्वराज्य प्राप्त करने की इच्छा थी।

प्रश्न 18. रम्मो और कल्लो को काम करते देखकर बाबूजी के मन में क्या विचार आया?
उत्तर – रम्मो और कल्लो को काम करते देखकर बाबूजी के मन में उनमें अपनी पुत्रियों का भास हुआ। वे सोचने लगे की इनका सारा जीवन ऐसे ही व्यतीत हो जाएगा, क्या वे पढ़ लिख नहीं सकेंगी। बाबूजी ने सोचा कि इन्हें पढ़ना लिखना चाहिए।

प्रश्न 19. अनुस्वार और अनुनासिक का प्रयोग करते हुए पाँच-पाँच शब्द बनाइए?
उत्तर – अनुस्वार का प्रयोग
(1) शेर जंगल में रहता है।
(2) सुनील पतंग उड़ाता है।
(3) गंगा एक पवित्र नदी है।
(4) पंजाब में बहुत गेहूँ पैदा होता है।
(5) उत्सव में सबको आनंद आता है।
अनुनासिक का प्रयोग
(1) मेरी माँ एक शिक्षिका है।
(2) उसकी आँखें बंद हो गई।
(3) सामान जाँच पड़ताल कर ही लेना चाहिए।
(4) चाँद सुंदर दिखाई दे रहा है।
(5) गाँधीजी विश्व में लोकप्रिय हैं।

प्रश्न 20. हमें अनपढ़ लोगों की सहायता क्यों करना चाहिए?
उत्तर – हमें अनपढ़ लोगों की सहायता करना चाहिए क्योंकि पढ़ाई लिखाई के अभाव में वे पिछड़ रहे हैं। उन्हें चीजों की समझ एवं ज्ञान प्रदान करते हुए उन्नति की राह में ले जाने के लिए उनका सदेव सहयोग करना चाहिए।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 21. गोआ मुक्ति आन्दोलन में राजाभाऊ ‘महाकाल’ की भूमिका और उनके साहस का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर – हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ किंतु गोवा एवं दमन दीव पर अभी भी पुर्तगाल का शासन था। पुर्तगाल की सरकार गोवा को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी के परिणाम स्वरूप 1955 में गोवा मुक्ति आंदोलन प्रारंभ हुआ। इस आंदोलन में अनेक नव युवकों के साथ राजाभाऊ महाकाल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 15 अगस्त 1955 के दिन गोवा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाने की योजना बनी। अलग-अलग टोलियों में गोवा में प्रवेश करने एवं तिरंगा फैलाने की योजना के अनुसार राजा बाबू महाकाल अपनी टोली के साथ आगे बढ़े उन पर गोलियां दागी जाने लगी किंतु राजाभाऊ महाकाल तिरंगा संभालते हुए आगे बढ़े। उन्हें आँख पर गोली लगी और बहुत खून बहा। 20 घंटे तक मृत्यु संघर्ष करते हुए अंततः वे वीरगति को प्राप्त हुये।

प्रश्न 22. अपने आस-पास जो भी पशु आपने देखें हों, उनके नाम लिखिए? उनमें से आपको कौन-सा पशु सबसे अधिक प्रिय है और क्यों? संक्षेप में बताइए।
उत्तर – हमने अपने आसपास निम्नलिखित पशुओं को देखा है –
गाय, बकरी, भैंस, बैल, घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली, गधा आदि।
इन पशुओं में मुझे सबसे अधिक प्रिय गाय है। क्योंकि गाय बहुत सीधी-सादी होती है और हमें गुणकारी एवं पौस्टिक दूध प्रदान करती है। गाय का स्वरूप भी हमें सुंदर लगता है। वह हमारे पास आकर प्यार से चाटती है।

प्रश्न 23. म.प्र. के किन्हीं पाँच पर्यटन स्थलों के नाम लिखिए और बताइए कि ये स्थल क्यों प्रसिद्ध हैं?
उत्तर – पाँच पर्यटन स्थल –
(1) अमोदागढ़ – यह सिवनी जिले की हिर्री नदी के द्वारा पहाड़ी क्षेत्र को काटकर बनाई गई घाटी वाला क्षेत्र है। यह तरह-तरह की चट्टानों एवं प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
(2) पचमढ़ी – यह पर्वतीय पर्यटन स्थल है। यहाँ विभिन्न दार्शनिक स्थल जैसे चौरागढ़, धूपगढ़, पांडव गुफाएँ आदि प्रसिद्ध स्थल हैं।
(3) पेंच अभ्यारण – यह वन्य जीव जंतुओं के लिए एक अभ्यारण है। यहाँ शेर, हिरण, बारहसिंघा, भालू विभिन्न जंगली जानवर निर्भय होकर विचरण करते है जिन्हें देखकर सैलानी भाव-विभोर होते हैं।
(4) भीमगढ़ जलाशय – यह मिट्टी से बनाया गया एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा बाँध है। यहाँ बिजली पैदा होती है। इसे दूर-दूर से पर्यटक देखने के लिए आते हैं।
(5) कान्हा किसली अभ्यारण – मंडला जिले में स्थित यह वन्य जीव जंतुओं के लिए अभ्यारण है। यहाँ जंगली जानवर निर्भय होकर रहते हैं एवं पर्यटक इन्हें देख कर आनंदित होते हैं।

प्रश्न 24. पातालकोट वासियों की जीवन शैली के बारे में अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर – पातालकोट के वासियों का जीवन बाकी के जीवन से हटकर है। यहाँ के लोग आज भी हल से कृषि नहीं करते हैं। कोदो, कुटकी और जगनी कि यह लोग उपज लेते हैं। महुआ उनके जीवन का अभिन्न अंग है। वे आज भी काफी हद तक आदिम जीवन के अनुसार ही जीते हैं। वे बाकि व दुनिया से कटे हुए से हैं। केवल सप्ताह में अपनी जरूरत के सामानों के लिए पास के बाजार में उस खड्ड से बाहर आते हैं। पातालकोट में सूर्य की रोशनी बहुत कम समय 9:00 से 4:00 तक ही उनके लिए ही उपलब्ध होती है फिर भी ये आदिवासी लोग अपने जीवन से संतुष्ट हैं।

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *