Maths Model Question Paper Class 5th Annual Exam 2023 || गणित मॉडल प्रश्नपत्र वार्षिक परीक्षा कक्षा 5वीं

Maths Model Question Paper

Class 5th Annual Exam 2023

Model Question Paper | Download Previous Year Questions PDF

वैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1 – यदि अंगूर से किशमिश बनाने पर उसका वजन 1/3 रह जाता है तो 12 किलोग्राम अंगूर से कितनी बनेगी?
(A) 3 किग्रा
(B) 4 किग्रा
(C) 12 किग्रा
(D) 6 किग्रा
उत्तर – (B) 4 किग्रा

प्रश्न 2 – अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर A में …… कोण नहीं बनता।
(A) अधिक कोण
(B) न्यून कोण
(C) ऋजु कोण
(D) समकोण
उत्तर – (D) समकोण

प्रश्न 3 – नीचे दिए गए चित्र में दी गई पत्ती का अनुमानित क्षेत्रफल है-

varg ka kshetraphal

(A) 1 वर्ग सेमी.
(B) 9 वर्ग सेमी.
(C) 5 वर्ग सेमी.
(D) 2 वर्ग सेमी.
उत्तर – (C) 5 वर्ग सेमी.

प्रश्न 4 – नीचे दिए गए चित्र के ग्रेड को देखकर बताइए कि ग्रिड का कितना हिस्सा छायांकित है?

Measurement of aera

(A) आधा
(B) एक चौथाई
(C) पांचवा हिस्सा
(D) एक तिहाई
उत्तर – (A) आधा

प्रश्न 5 – संख्या 12 के गुण खंडों में शामिल नहीं है-
(A) 3
(B) 4
(C) 8
(D) 6
उत्तर – (C) 8

प्रश्न 6 – 🕛🕐🕑🕒 ……. घड़ी के इस पैटर्न में अगला क्रम होगा-
(A) 🕘
(B) 🕚
(C) 🕗
(D) 🕓
उत्तर – (D) 🕓

प्रश्न 7 – निम्न में से शंकु का उदाहरण है-
(A) संदूक
(B) मटका
(C) जोकर की टोपी
(D) रूलर
उत्तर – (C) जोकर की टोपी

प्रश्न 8 – 1 मीटर 75 सेंटीमीटर में कुल कितने सेंटीमीटर होंगे?
(A) 1075 सेंटीमीटर
(B) 175 सेंटीमीटर
(C) 1750 सेंटीमीटर
(D) 75 सेंटीमीटर
उत्तर – (B) 175 सेंटीमीटर

प्रश्न 9 – 25 पैसा 1 रूपया का कौन सा भाग है?
(A) 1/4
(B) 1/3
(C) 1/2
(D) 1/5
उत्तर – (A) 1/4

प्रश्न 10 – संख्या 21 में किसका भाग दें तो शेषफल 1 बचेगा?
(A) 2
(B) 4
(C) 5
(D) उपरोक्त सभी का
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी का

लघु उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक)

प्रश्न 11 – 43×62 को हल करिए।
हल –
43×62
———
0086
2580
———
2666
उत्तर = 2666

प्रश्न 12 – अंग्रेजी वर्णमाला के उन वर्णों का चुनाव कीजिए जिनमें समकोण का निर्माण हो सकता है।
हल –
अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर क्रमशः E, F, H, L, T हैं, समकोण का निर्माण हो सकता है।
उत्तर = E, F, H, L, T

प्रश्न 13 – एक करोड़ की संख्या में कितने शून्य होते हैं? हल –
एक करोड़ की संख्या = 1,00,00,000
उत्तर = 7

प्रश्न 14 – 8 अठन्नी मिलाकर कुल कितने रुपए होंगे?
हल –
1 अठन्नी = 50 पैसा
8 अठन्नी = 50×8 = 400 पैसा
100 पैसा = 1 रूपया
400 पैसा = 400÷100 = 4
उत्तर = 4 रूपया

प्रश्न 15 – एक खेत को 12 बराबर बराबर भागों में बांटा गया उसमें से दो चौथाई भागों में धान लगाई गई। चित्र के माध्यम से दर्शाने पर कितने भागों को आपको छायांकित करना होगा?
हल –
12 का 2 चौथाई
12×2/4
24/4
6 भाग
उत्तर = 6 भाग

प्रश्न 16 – नीचे दी गई आकृति में कितनी त्रिभुजाकार सतहें हैं?

Tribhujakar satah

हल – आकृति को देखने पर ज्ञात होता है कि यह एक पिरामिड की आकृति है और इसकी चार त्रिभुजाकार सतहें हैं।
उत्तर = 4

प्रश्न 17 – अंग्रेजी वर्णमाला के निम्न पैटर्न के अगले दो वर्ण लिखिए।
AZ, BY, CX, DW, ……
हल –
उक्त पैटर्न में हम देखते हैं कि प्रारंभ के वर्ण एवं अंतिम वर्ण के क्रम का संयोग किया गया है। अगला क्रम EV होगा।
उत्तर = EV

प्रश्न 18 – संख्या 10 और 15 के कोई तीन साझा गुणज लिखिए।
हल – 10 – 10, 20, 30, 40, 50, 60, 70, 80 ,90, 100, 110, 120, ……
15 – 15, 30, 45, 60, 75, 90, 105, 120, …….
उक्त में साझा गुणज 30, 60 और 90 हैं।
उत्तर = 30, 60 और 90

प्रश्न 19 – 4 दस के नोट एवं 2 पचास के नोट में कुल कितने रुपए होंगे?
हल – 4 दस के नोट = 4×10 = 40
2 पचास के नोट = 2×50 = 100
40+100 = 140 रूपये।
उत्तर = 140 रूपये

प्रश्न 20 – किसी घड़ी में मिनट की सुई 11 पर एवं घंटा की सुई 3 पर हो तो दोनों सुईयों के बीच कौनसा कोण बनेगा?
हल – अधिक कोण बनेगा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21 – वर्ष के 31 दिनों वाले महीनों के दिनों का योगफल ज्ञत करो।
हल –
जनवरी = 31 दिन
मार्च = 31 दिन
मई = 31 दिन
जुलाई = 31 दिन
अगस्त = 31 दिन
अक्टूबर = 31 दिन
दिसंबर = 31 दिन
31×7 = 217
उत्तर = 217 दिन

प्रश्न 22 – एक कक्ष की लंबाई 20 फुट एवं चौड़ाई 12 फुट है तो उसका परिमाप कितना होगा?
हल –
लम्बाई = 20 फुट
दोनों चोरों की लंबाई = 20×2=40 फुट
चौड़ाई = 12 फुट
दोनों चोरों की लंबाई = 12×2=24 फुट
= 40+24 = 64 फुट
उत्तर = 64 फुट

प्रश्न 23 – नीचे दिए गए चित्रों को देखकर तालिका को पूर्ण करें।

Angles in figures

हल – 1. समकोण से कम
2. समकोण से कम
3. समकोण से कम
4. समकोण से ज्यादा
5. समकोण
6. समकोण से कम
7. समकोण
8. समकोण से ज्यादा

प्रश्न 24 – रेणुका के कमरे की माप निम्नानुसार है –
लम्बाई = 6 मीटर
चौड़ाई = 5 मीटर
बताइए उसके कमरे में 10 सेंटीमीटर भुजा वाली चौकोर टाइल लगानी है, कितनी टाइलों की आवश्यकता होगी?
हल – कमरे की माप =
लम्बाई = 6 मीटर
चौड़ाई = 5 मीटर
क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
6×5 = 30 वर्गमीटर
मीटर को सेंटीमीटर में बदलने पर
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
30 मीटर = 30×100 = 3000 वर्ग सेंटीमीटर
टाइल का क्षेत्रफल = 10×10 = 100 वर्ग सेमी
कुल टाइलों की संख्या = 3000÷100 = 30
उत्तर = 30 टाइलें।

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *