ओलम्पियाड प्रश्न बैंक 2023-24 माध्यमिक कक्षा 6 से 8 विज्ञान Part – 1

विज्ञान ओलम्पियाड माध्यमिक स्तर

 

प्र-1 वह कौन सा राज्य है जहां चारों ओर रेत ही रेत पाई जाती है तथा शाला ऊँटगाड़ी से जाना पड़ता है

(A) राजस्थान       (B) केरल

(C) असम           (D) लद्दाख

प्र-2 ट्राली (लकड़ी का झूला) किसकी मदद से रस्सी पर सरकती है ?

(A) पुल            (B) पुली (घिरनी)

(C) सीढ़ियाँ      (D) जाली

प्र-3. पानी को पार करने के लिए सीमेंट ईंट और लोहे की सरियों से बना रास्ता कहलाता है।

(A) सड़क         (B) हवाई रास्ता

(C) ट्राली          (D) पुल

प्र-4. ऐसे जानवर जिनके कान बाहर दिखाई नहीं देते हैं-

(A) छिपकली          (B) चूहा

(C) बिल्ली               (D) हिरन

प्र-5. पंखे जैसे कानों वाला जानवर है-

(A) कुत्ता         (B) मुर्गी

(C) शेर          (D) हाथी

प्र-6. ऐसे जानवर जिनके शरीर में बाल नहीं होता है –

(A) खरगोश       (B) मेंढक

(C) घोड़ा            (D) गिलहरी

प्र-7. वर्तमान समय में डायनासोर को कहां देखा जा सकता है ?

(A) चिड़ियाघर में  (B) जंगल में

(C) चित्रों में          (D) सर्कस में

प्र-8. जिन जानवरों के कान बाहर दिखाई देते हैं और उनके शरीर पर बाल होते हैं वे देते हैं।

(A) बच्चा                            (B) अंडा

(C) बच्चा और अंडा दोनो   (D) उपरोक्त सभी

प्र-9. हमारे शरीर में सुनने का कार्य कौन सा संवेदी अंग करता है।

(A) आंखें       (C) नाक

(B) कान        (D) त्वचा

प्र-10. किस जानवर के सिर के दोनों तरफ कान दिखाई देते हैं?

(A) मगरमच्छ     (B) भैंस

(C) कबूतर         (D) चींटी

प्र-11 हाथी एक दिन में लगभग घंटे सोते हैं।

(A) अधिकांश (B) 16 से 18 घंटे

C) 1 से 2 घंटे (D) 2 से 4 घंटे

प्र-12 हाथी एक झुंड में रहते हैं हाथियों के इस झुंड में सभी फैसले कौन लेता है ?

(A) सबसे बड़ा हाथी      (B) हाथी का बच्चा

(C) बुजुर्ग हथिनी           (D) कोई भी नहीं

प्र-13. इनमें से झुंड में रहने वाले जानवर हैं-

(A) सांप             (B) बिल्ली

(C) छिपकली    (D) चींटी

प्र-14. हाथी के बच्चे झुंड मे साल तक रहते हैं।

(A) 14-15    (B) हमेशा

(C) 11-12     (D) 2-3

प्र-15. कौन-कौन से जानवरों पर बैठकर सवारी की जाती है?

(A) बिल्ली, कुत्ता, बंदर      (B) शेर, चीता, भालू

(C) ऊँट, घोड़ा, हाथी         (D) मोर, उल्लू, चूहा

प्र-16. आपने कुछ पक्षियों को जानवर की पीठ पर बैठकर उनकी खाल पर चिपके कीड़े खाते हुए देखा होगा बताइए कौन सी जोड़ी सही है।

(A) शेर- खरगोश (B) भैस-बगुला

(C) बिल्ली – चूहा (D) कुत्ता-चिडिया

प्र-17. सांप बिल में रहता है परंतु सपेरा सांप को किसमें रखता है-

(A) पिटारा      (B) डिब्बा

(C) बीन         (D) घौसला

प्र-18. पौधे हमें देते हैं –

(A) नाइट्रोजन      (B) ऑक्सीजन

(C) पशु               (D) मानव

प्र- 19. राजस्थानी इलाके में ज्यादा पाया जाने वाला पेड़ जिसकी छाल दवा के काम आती है।

(A) नीम         (B) बरगद

(C) खेजड़ी     (D) मनीप्लांट

प्र-20. राजस्थान के जोधपुर के पास एक गांव का नाम खेजड़ली पड़ा क्योंकि.

(A) वहाँ ज्यादातर खेजड़ली नाम के लोग रहते थे।  (B) वहाँ पर पौधे ज्यादा थे।

(C) वहाँ ऊंट ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।              (D) वहाँ खेजड़ी के बहुत से पेड़ थे।

प्र-21. खेजड़ी के पेड़ को कटने से बचाने के लिए सबसे पहले आगे आकर पेड़ की सुरक्षा के लिए अपनी जान गवाई।

(A) नंदू            (B) सोनू

(C) अनीता      (D) अमृता

प्र-22. RTE-अधिनियम 2009 में 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को अधिकार दिया जाता है

(A) मुफ्त भोजन का अधिकार                      (B) मुफ्त आवास का अधिकार

(C) मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार   (D) इनमें से सभी

प्र-23. जब राजा के आदमी पेड़ काटने आए तब अमृता और गांव वाले पेड़ से लिपट गए क्योंकि –

(A) वे पेड़ों से प्यार करते थे           (B) वे पेड़ों का बहुत ध्यान रखते थे।

(C) वे पेड़ो का महत्व जानते थे       (D) उपरोक्त सभी

प्र-24. अगर पेड़ है तो हम हैं, पेड़ और जानवर 44 हमारे बिना रह सकते हैं पर हम उनके बिना नही” किसने कहा-

(A) अमृता ने                (B) ललिता ने

(C) गांव के बुजुर्गों ने   (D) अनीता ने

प्र-25. मधुमक्खियों के अंडे देने का सही समय होता

(A) अक्टूबर से दिसंबर       (B) जनवरी से मार्च

(C) जून से अगस्त               (D) सितंबर से अक्टूबर

प्र-26. मधुमक्खी के छत्ते में रानी मधुमक्खी की विशेषता होती है- 

(A) पूरे दिन सोती है।        (B) फूलों का रस ढूंढती है।

(C) केवल अंडे देती है।    (D) रस मिलने पर नाचना

प्र-27. जब एक मधुमक्खी को फूलों का रस मिल जाता है तब दूसरी मधुमक्खियों को वहां रस होने का पता चलता है –

(A) मधुमक्खी के बताने पर      (B) मधुमक्खी के नाचने पर

(C) मधुमक्खी के गाने पर         (D) उपरोक्त सभी

प्र-28. लीची के फूल किस माह में खिलते है ?

(A) अगस्त         (B) अक्टूबर

(C) दिसंबर        (D) फरवरी

प्र-29. शहद प्राप्त करने के लिए कौन सा कीट पाला जाता है?

(A) मधुमक्खियां    (B) मक्खियां

(C) टिड्ड               (D) तितली

प्र-30. जहाँ प्रवेश के लिए आपको टिकट की आवश्यकता होती है-

(A) सिनेमा घर  (B) स्कूल

(D) बैंक           (C) मेला

प्र-31. ट्रेन के टिकट चेकर को वर्दी के रूप में पहनना होता है-

(A) नीला कोट पैंट        (B) काला कोट

(C) खाखी वर्दी             (D) सफेद कोट

प्र-32. जब रेलगाड़ी तेज गति से चलती है तो बाहर की वस्तुएँ किस प्रकार दिखाई देती है ?

(A) घूमती हुई         (C) विपरीत दिशा में दौड़ती हुई  

(B) उड़ती हुई        (D) ट्रेन की दिशा में चलती हुई

प्र-33. जब आप लंबे समय की यात्रा करते हैं तब समय बिताने के लिए अपने साथ लेकर जाते हैं-

(A) हॉकी                            (B) टेलीविजन

(C) किताबें और मैगजीन     (D) चिड़िया और बल्ला

प्र-34. रेलगाड़ी में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए देखते हैं-

(A) रिजर्वेशन चार्ट     (B) समाचार पत्र में

(C) नोटिस बोर्ड में     (D) इनमें से कोई नहीं

प्र-35. जहाँ से ट्रेन चलती है और रुकती है वह स्थान कहलाता है- 

(A) ऑटो स्टैंड      (C) रेलवे स्टेशन

(B) हवाई अड्डा      (D) बस स्टैंड

प्र-36. मडगांव राज्य में है।

(A) गुजरात     (B) केरल

(C) गोवा        (D) महाराष्ट्र

प्र-37. रेलगाड़ी के रास्ते में नदियाँ आने पर वह कहां से गुजरती है?

(A) पहाड़ के ऊपर से (B) पानी के अंदर से

(C) सड़क से              (D) पुल से

प्र-38 . कोयला एवं बिजली से चलने वाले साधन हैं।

(A) बस         (C) नाव

(B) रेलगाड़ी  (D) हवाई जहाज

प्र-39. ऐसा फल जिसका पानी पिया जाता है।

(A) नारियल           (B) आम

(C) अमरूद          (D) चीकू

प्र-40. केरल राज्य में बोली जाने वाली भाषा है-

(A) मराठी          (B) गुजराती

(C) मलयालम     (D) कन्नड

प्र-41.गोवा के मैदानों में छोटे-छोटे पौधे और पेड़ किस रंग की मिट्टी में उग रहे थे?

(A) पीली        (B) काली

(C) भूरी         (D) लाल

प्र-42.मेरी ट्रेन, जब पहाड़ क्रॉस करने लगी तब अचानक बिल्कुल अंधेरा हो गया और ट्रेन की बत्तियाँ जलानी पड़ी मेरी ट्रेन कहाँ से निकल रही थी ?

(A) नदी      (C) समुद्र

(B) सुरंग     (D) पुल

प्र-43. रेलवे समय सारणी से हमें जानकारी प्राप्त होती है-

(A) ट्रेनों के मार्ग     (B) प्रत्येक स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान का समय

(C) मार्ग के स्टेशनों की जानकारी    (D) उपरोक्त सभी

प्र-44. फैरी एक संसाधन है-

(A) वायु परिवहन     (B) जल परिवहन

(C) भूमि परिवहन    (D) मरुस्थली परिवहन

प्र-45. पीएनआर का पूरा नाम है-

(A) पैसेंजर न्यू रिकॉर्ड    (B) पैसेंजर नेम रिकॉर्ड

(C) पैसेंजर स्थायी नाम    (D) पैसेंजर बैठक व्यवस्था

प्र-46. रेलवे टिकट से हमें जानकारी मिलती है-

(A) ट्रेन का नंबर                 (B) सफर शुरू होने की तारीख

(C) वर्थ एवं डिब्बे का नंबर  (D) उपरोक्त सभी।

प्र-47. ओमना ट्रेन के लंबे सफर के बाद वलियम्मा के घर पहुंची वलियम्मा कहते हैं.

(A) पिता की माँ को     (B) माँ की माँ को

(C) माँ की बहन को     (D) पिता की बहन को

प्र-48. आपको यात्रा करते समय कौन से वाहन में टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होती है।

(A) हवाई जहाज (B) ट्रेन

(C) बस              (D) ऑटो रिक्शा

प्र-49.बाल विवाह अधिनियम के अनुसार लड़की के विवाह की आयु निश्चित की गई है-

(A) 20 वर्ष       (C) 21 वर्ष

(B) 15 वर्ष       (D) 18 वर्ष

प्र-50. किसी भी बच्चे के पैदा होने पर बनने वाला रिकार्ड-

(A) पैन कार्ड               (B) परिचय पत्र

(C) जन्म प्रमाण पत्र     (D) ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड

Olympiad Science Part- 2

Olympiad Science Part- 3

Olympiad Science Part- 4

Olympiad Science Part- 5

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *