पर्यावरण अध्ययन अभ्यास प्रश्न-1 वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु कक्षा – 5 

वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु

अभ्यास प्रश्न-1 पत्र कक्षा – 5 

विषय – पर्यावरण अध्ययन 

 

निर्देश सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

(खण्ड-अ)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(i) जानवरों के प्रति लोगों का व्यवहार होना चाहिए –

(अ) कठोर

(व) हिंसात्मक

(स) उदासीन

(द) संवेदनशील

 

(ii) आदिवासियों की जीवकोपार्जन का मुख्य साधन है –

(अ) जंगली उत्पाद

(व) उद्योग धंधे

(स) थोक व्यापार

(द) नौकरी

 

(ⅲ) आपकी माँ की बहन आपकी कहलायेंगी –

(अ) चाची

(व) नानी

(स) दीदी

(द) मौसी

 

(iv) आचार को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है –

(अ) मिर्ची का उपयोग

(ब) पानी का उपयोग

(स) नमक का उपयोग

(द) नमी युक्त शीशिंयाँ

 

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(i) अनीमिया रोग ………………की कमी से होता है।

(ii) पृथ्वी गोल होने पर भी हम पृथ्वी की …………………शक्ति के कारण पृथ्वी पर टिके रहते है।

(iii) पानी के फब्बारे चलने का वैज्ञानिक कारण …………….है।

(iv) अनाज को कीड़े लगने से बचाने के लिए ………………..पत्तियों का प्रयोग किया जाता है। 

 

(खण्ड-ब)

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 3. पहचानिए यह कौन से जानवर है।

(i) बिजली तरंगो से चेतावनी देना ………………….

(ii) ऊपर से देखने की शक्ति रखना ………………….

(iii) सूंघने की शक्ति रखना ………………….

 

प्रश्न 4. छोटे से बीज से बड़ा पौधा बनने के लिए किन घटकों की जरूरत होती है?

प्रश्न 5. चित्र देखकर पहचानिए और उसके बारे में दो वाक्य लिखिए –

 

प्रश्न 6. भूकंप की एक रिपोर्ट दी गई है, ध्यान से पढ़िए –

“रिपोर्ट 26 जनवरी, 2001 अहमदावाद शहर की है जिसमें सुबह- सुबह आए भूकंप से शहर की 150 इमारतें ढह गईं और शाम तक इसके नीचे से कम से कम 250 शव निकाले गए और शहर की बड़ी इमारतों में भी ऐसी कोई इमारत वची न थी, जिसमें दरारें ना पड़ी हों”-

(i) भूकंप कहाँ आया हैं?

(ii) भूकंप आने से क्या नुकसान हुए हैं?

 

प्रश्न 7. कचरा साफ करने के कुछ तरीके बताईए?

 

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)

प्रश्न 8. राजस्थान में पानी की कमी होती है, वहाँ पर इस कमी को दूर करने के प्रमुख उपाय क्या किए गए हैं?

प्रश्न 9. अंतरिक्ष में पानी टिका हुआ नहीं रहता, बुलबुलों की तरह उड़ता रहता है, ऐसा क्यों?

प्रश्न 10. आपकी कक्षा में किसी मित्र का परिवार बार-बार अपने जीवन यापन के लिए बाहर चला जाता है तो –

(i) मित्र की पढ़ाई पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(ii) परिवार के बुजुर्गों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

 

प्रश्न 11. शीशे के सामने साँस छोड़ने पर शीशे पर धुँधलापन आने का क्या कारण है?

प्रश्न 12. अच्छा खेल खेलने के लिए टीम कैसे तैयार करना चाहिए?

 

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 7 अंक)

प्रश्न 13. दी गई तालिका को पूर्ण कीजिए –

क्रमांक पानी और उसके गुण चीज़ों के नाम 
1 पानी में डूबने वाली चीजें ……………………………….., ……………………………….
2 पानी पर तैरने वाली चीजें ……………………………….., ………………………………
3 पानी में घुलने वाली चीजें ……………………………….., ………………………………
4 पानी में न घुलने वाली चीजें ……………………………….., ………………………………
5 पानी को प्रदूषित करने वाली चीजें ……………………………….., ………………………………
6 पानी को शुद्ध करने वाली चीजें ……………………………….., ………………………………

अथवा

दी गई तालिका को पूर्ण कीजिए

क्र. बीमारी के संवहक बीमारी का नाम

बीमारी के बचाव के उपाय

1 मच्छर से होने वाली बीमारी
2 पानी से होने वाली बीमारी
3 प्रदूषित हवा से होने वाली बीमारी
4 मक्खियों से फैलने वाली बीमारी

प्रश्न 14. सारणी का ध्यान से अवलोकन करिए और सोचकर सही उत्तर चुनिए

तेल सन् 2002 में एक लीटर की कीमत 2007 में एक लीटर की कीमत 2014 में एक लीटर की कीमत
पेट्रोल रू. 29.91 रू. 43.52 रू. 67.86
डीजल रू.18.91 रू. 30.48 रू. 58.97

(अ) 2014 में –

(i) कीमत कम/अधिक हुई …………………

(ii) तेल के भंडार कम हुए / बढ़े …………………

(iii) जनसंख्या कम/अधिक हुई …………………

(iv) वाहन संख्या कम/अधिक हुई …………………

(v) जेव खर्च कम/अधिक हुआ …………………

 

(ब) ऐसा होने से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ा? 

अथवा

चित्र में चीजो का अवलोकन करके पहचानिए और स्वाद के सामने उसका सही नाम लिखिए-

(अ)

(i) मीठा स्वाद ……………………

(ii) खट्टा स्वाद ……………………

(iii) चिरपिरा स्वाद ……………………

(iv) कसैला स्वाद …………………..

(v) कड़वा स्वाद ……………………

 

(व) अपनी भोजन की थाली में कौन-सी पसंद की चीजों को रखना चाहोगें ?

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *