गणित अभ्यास प्रश्न-1 वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु कक्षा – 5 

वार्षिक मूल्यांकन हेतु

अभ्यास प्रश्नपत्र -1

कक्षा-5 विषय- गणित

 

निर्देश सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(i) एक मोटर वोट एक घण्टे में 20 किलोमीटर दूरी तय करती है, तो 3 घण्टे में दूरी तय करेगी –

(अ) 60 किलोमीटर

(व) 23 किलोमीटर

(स) 80 किलोमीटर

(द) 20 किलोमीटर

 

(ii) दी गई आकृति का क्षेत्रफल है –

(अ) 4 वर्ग से.मी.

(व) 3 वर्ग से.मी.

(स) 8 से.मी.

(द) 2 से.मी.

 

(iii) अंग्रेजी वर्णमाला का कौन-सा अक्षर आधा घुमाने पर वैसा ही दिखता है –

(अ) A

(ब) C

(स) O

(द) K

 

(iv) पहली तीन विषम संख्याओं का जोड़ है- 

(अ) 6

(व) 12

(स) 4

(द) 9

 

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(i) समबाहु त्रिभुज को 1/3  घुमाने पर वह ………………..ही दिखेगा।

(ii)

N     Z       N     Z ……………………..

(iii) घन की ………………………सतह होती हैं।

(iv) पानी से भरे हुए एक गिलास में 5 रुपये का एक सिक्का डालने पर पानी का तल 2 सेमी ऊपर उठ जाता है। 5 रुपये के दो सिक्के डालने पर पानी का तल ……………………सेमी ऊपर उठेगा।

प्रश्न 3. एक किलोग्राम आटे की कीमत 25 रुपये है, तो 25 किलोग्राम आटे की कीमत ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 4. नीचे दी गई आकृति का परिमाप ज्ञात कीजिए –

प्रश्न 5. 345 सेंटीमीटर को मीटर में बदलिए। 

प्रश्न 6. किसी दिन मुम्बई का तापमान 35.1°C है तथा श्रीनगर का तापमान 8.1°C है। मुम्बई का तापमान श्रीनगर के तापमान से कितना अधिक है?

प्रश्न 7. एक माचिस की डिब्बी का आयतन 10 सेमी. घनों के बराबर है। तो 15 माचिस की डिब्बियों का आयतन कितने सेमी. घनों के बराबर होगा? 

प्रश्न 8. समकोण की माप बताइये तथा घड़ी में समय की कोई एक माप लिखिए, जहाँ आप घड़ी की सुइयों में समकोण देखते हैं। 

प्रश्न 9. 1 दिन के 1/4 हिस्से में कितने घण्टे होते हैं? ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 10. एक वर्गाकार कैरमबोर्ड की भुजा की लम्बाई 80 सेमी. है, उसका परिमाप ज्ञात कीजिए। 

प्रश्न 11. संख्या 4 और 6 के पहले 4 गुणज लिखिए।

अथवा

संख्या 18 के सभी गुणनखण्ड लिखिए

प्रश्न 12. दिए गए बार चार्ट को देखकर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए

i) 1 जून को कौन-सा शहर सबसे गर्म है?

(ii) 1 दिसम्बर को कौन-सा शहर सबसे ठण्डा है?

अथवा

नीचे दिए गए टैली चिन्ह चार्ट को देखकर उत्तर दीजिए-

(i) साइकिलों की संख्या लिखिए।

(ii) ऑटो रिक्शा की संख्या लिखिए ।

 

प्रश्न 13. एक हाथी का बच्चा एक दिन में 12 लीटर पानी पीता है। वह 2 साल में कुल कितने लीटर पानी पियेगा? 

अथवा

नीलम को एक दिन के काम के बदले 335 रुपये मिलते हैं तो उसे माह 2 1/2 माह काम के बदले कितने रुपये मिलेंगे?

प्रश्न 14. नीचे दिए गए नक्शे को देखकर उत्तर दीजिए –

(i) विजय चौक से राष्ट्रपति भवन किस दिशा में है?

(ii) कस्तूरबा गांधी मार्ग से नेशनल स्टेडियम किस दिशा में है?

अथवा

नीचे दिए गए नक्शे को देखकर उत्तर दीजिए –

i) नक्शे में कुल कितने दरवाजे हैं?

(ii) दरवाजे से खिड़कियाँ किस दिशा में हैं?

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *