पर्यावरण अध्ययन अभ्यास प्रश्न-5 वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु कक्षा – 5 

वार्षिक मूल्याङ्कन हेतु

अभ्यास प्रश्न पत्र-5 कक्षा – 5 

विषय – पर्यावरण अध्ययन 

निर्देश सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

(खण्ड-अ)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(i) ऐसा कौन-सा बाजा है जो सूची लौकी से बनाया जाता है-

(अ) तुम्बा

(ब) तवला

(स) हारमोनियम

(द) बाँसुरी

 

(ii) ऐसा कौन-सा काम है जो आदिवासियों के जीवन के कामों से अलग है-

(अ) जंगल की जड़ी-बूटी वाजार में वेचना

(व) वाँस से टोकरी बनाना

(स) पत्तों से पत्तल बनाना

(द) मोवाइल बनाना

 

(iii) किस भोज्य पदार्थ समूह को लेने पर शरीर स्वस्थ्य और फुर्तीला रहेगा –

(अ) चिप्स, वर्गर, कुरकुरे

(व) पुड़ी, तले चना, तला मटर

(स) अंकुरित अनाज, हरी सब्जियाँ, फल

(द) ब्रेड पकोड़ा, मंगोड़ी, समोसा

 

(iv) दिए गए कथनों में से कौन सा कथन मच्छर को दावत दे रहा है-

(अ) पानी के बर्तन, टंकी, कूलर, को साफ रखना।

(व) मच्छरदानी का इस्तेमाल करना।

(स) गढ्ढों में भरे पानी में मिट्टी का तेल छिड़कना

(द) आस-पास गढ्ढ़ो में गंदा पानी जमा होने देना।

 

(खण्ड-ब)

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) परिवार का गाँव से पलायन करने पर…………………….. की शिक्षा प्रभावित होती हैं। 

(ii) आभूषण और काँच काटने के लिए …………………..खनिज का उपयोग किया जाता है।

(iii) पृथ्वी की………………………शक्ति न होने के कारण अंतरिक्ष स्पेशशिप में सुनीता विलियम्स के बाल खड़े रहते थे।

(iv) …………………..परीक्षण की जांच द्वारा मलेरिया रोग का पता लगाया जाता है। 

 

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 3. चित्र में दिए गये जानवर का नाम लिखिए एवं उसकी विशेषताएँ बताइए?

प्रश्न 4. आपके गाँव/शहर के कुएँ तथा तालाब का पानी सूख रहा है। कोई तीन कारण बताइए?

प्रश्न 5. चित्र को ध्यान से देखकर उत्तर दीजिए की कौन क्या काम कर रहा है-

(i) महिला

(ii) पुरूष

 

प्रश्न 6 सोचिए एवं उत्तर दीजिए:-

क्र. किसी किले में बनायी व्यवस्था बनायें जाने का कारण
1 बड़े-बड़े बुर्ज और उसमें छेद ……………………………………….
2 बड़ी-बड़ी खिड़कियाँ और दरवाजा ……………………………………….
3 वावड़ी और होज ……………………………………….

प्रश्न 7. भूकंप आने पर हमें इनकी मदद किस काम के लिए पड़ेगी? 

क्र. मदद के लिए उपलब्ध  किस काम में मदद करेंगे?
1 कुत्ता ……………………………………….
2 एम्बुलेंस ……………………………………….
3 रैन बसेरा ……………………………………….

 

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)

प्रश्न 8. किसी खाद्य पदार्थ के पैकेट को देखकर हमें क्या जानकारी मिलती है-

प्रश्न 9. यदि आपको कक्षा का मॉनीटर बना दे, तब आप क्या-क्या काम करेंगे?

प्रश्न 10. दी गई तालिका को पूर्ण कीजिए-

क्र. कृषि कार्य में प्रयुक्त उपकरण कृषि उपकरण के प्रयोग से किये जाने वाला कार्य
1 विद्युत पंप
2 कल्टीवेटर
3 सीडड्रिल
4 थ्रेसर
5 हसिया

प्रश्न 11. चित्र देखिए और उत्तर दीजिए-

 

(i) यह कौन-सा पौधा है?

(ii) बीज से पौधा बनने के लिए क्या-क्या मिल रहा है?

(iii) पौधे के इस चित्र में आपको क्या-क्या दिख रहा है?

 

प्रश्न 12. प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर उत्तर लिखिए?

(i) किसी एक अंतर्राष्ट्रीय खेल का नाम ………………………..

(ii) उस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम ………………………..

(iii) उस खेल के वारे में तीन वाक्य ………………………..

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 7 अंक)

प्रश्न 13. एक बच्चा है, जिसने दिनभर में सूखी रोटी ही खायी है? उसके क्या- क्या परिणाम हो सकते है?

(अ)

(i) दुर्बल हो जाएगा बलवान रहेगा ………………………………….

(ii) मानसिक रूप से कमजोर रहेगा / मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगा ………………………………….

(iii) जल्दी थकान महसूस करेगा/फुर्तीला रहेगा ………………………………….

(iv) पढ़ने में कमजोर रहेगा / पढ़ने में होशियार होगा ………………………………….

(v) बीमार जल्दी होगा / बीमार जल्दी नहीं होगा ………………………………….

(ब) आपको स्वस्थ रहना है तो आप कैसा खाना खाएँगे?

अथवा

(अ) “आपके पेट में चूहे कूद रहे है।” आप क्या खाना पसंद करोगे?

(ब) क्या खा रहे हैंजब ये आवाज निकाल रहे है-

(i) सी-सी-सी की आवाज निकालना …………………………

(ii) ‘यम-यम’ की आवाज निकालना …………………………

(iii) चट-पट की आवाज निकालना …………………………

प्रश्न 14. दिए गए पोस्टर को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए 

(अ)

(i) यह कौन-सा स्थान है?

(ii) इससे किस पदार्थ के संरक्षण की जानकारी मिल रही है?

(iii) गाड़ी रूकने पर इंजन बंद करने से क्या फायदा है?

( iv) पेट्रोल-डीजल के मूल्य को देखते हुए आप किस वाहन से स्कूल

जाना चाहोगें?

 

(ब) ईंधन बचत के लिए कोई प्रेरणादायक स्लोगन वनाकर लिखिए ?

अथवा

(अ) चित्र को ध्यान से देखिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) कौन-से ऐसे वाहन है जिसमें पेट्रोल-डीजल का उपयोग हो रहा है?

(ii) कौन-से वाहन हैं जिसमें धुओं नहीं निकलता है?

(iii) कौन-से ऐसे वाहन हैं जिनके तेज हॉर्न से हमें परेशानी होती है?

(ब) ईंधन बचत के लिए कोई प्रेरणादायक स्लोगन बनाएँ?

 

Education Point की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं Telegram Group join करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point की सभी जानकारीयां Category Wise देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Education Point पर visit करने के लिए आपका धन्यबाद

क्या आपको जानकारी अच्छी लगी । कमेंट्स में अवश्य लिखे । आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें अवस्य बताए ।

🙏🏻 आपका दिन शुभ हो 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *